1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बारात घर वापसी के 2 घंटे बाद लटकती मिली दूल्हे की लाश, दुल्हन बेहोश; मंजर देख सिहर उठा पूरा परिवार

बारात घर वापसी के 2 घंटे बाद लटकती मिली दूल्हे की लाश, दुल्हन बेहोश; मंजर देख सिहर उठा पूरा परिवार

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jul 04, 2024 08:51 pm IST,  Updated : Jul 04, 2024 08:52 pm IST

किसी को भी पता नहीं चल रहा कि आखिर दूल्हे ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया क्योंकि दूल्हा शादी से बहुत खुश था। रिश्तेदारों ने बताया कि सतेंद्र अपनी शादी से बहुत खुश था। शादी पक्की होने के बाद से ही लड़की से बातचीत करता था।

शादी के चंद घंटे बाद...- India TV Hindi
शादी के चंद घंटे बाद दूल्हे ने की खुदकुशी Image Source : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक लड़की जैसे ही सुसराल पहुंची, तो उसकी दुनिया संजने की बजाय पलभर में उजड़ गई। जिले में हुई एक अजीबोगरीब घटना में दुल्हन विदा कराकर घर आए एक युवक ने कुछ ही घंटे के अंदर दूल्हे की वेशभूषा में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पति का शव देख दुल्हन को सदमा लग गया। वो वहीं बेहोश हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सतेन्द्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

शादी कर नई नवेली दुल्हन को लाया था घर

इटावा जिले के उसराहार थाना प्रभारी मंसूर अहमद ने बताया कि थाना क्षेत्र के शिवरा पुरैला ताखा गांव के निवासी ज्ञान सिंह के बेटे सतेन्द्र कुमार (24) की शादी दो जुलाई को इसी थाना क्षेत्र के गांव रतनपुरा में विनीता कुमारी के साथ हुई थी। उन्होंने बताया कि शादी की सभी रस्में पूरी के बाद तीन जुलाई को बारात दुल्हन की विदाई कराकर गांव लौटी थी। उन्होंने बताया कि घर के लोग दुल्हन के स्वागत से जुड़े कार्यों में व्यस्त थे कि इसी बीच, सतेन्द्र ने दूल्हे की वेशभूषा में ही एक कमरे में फांसी लगा ली।

फंदे पर लटका मिला शव

घटना उसराहार थाना क्षेत्र के सिवरा गांव की है। यहां रहने वाले ज्ञान सिंह यादव दिल्ली में डिफेंस प्रतिष्ठान में तैनात हैं। उनके छोटे बेटे सतेंद्र यादव की 2 जुलाई को ताखा रतनपुरा गांव की विनीता यादव से शादी हुई। दोनों परिवारों ने रस्में पूरी की। 3 जुलाई को बारात दुल्हन लेकर दोपहर 2 बजे सिवरा पहुंची। घरवालों ने दुल्हन का स्वागत किया। इसके बाद रात में जागने के कारण रिश्तेदार और घरवाले सो गए। शाम 4 बजे के सतेंद्र यादव दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सतेंद्र यादव ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रिश्तेदार ने कमरे में शव देख परिजनों को बताया। शादी के घर में पलभर में ही मातम छा गया। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। कमरे से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।

शादी से खुश था दूल्हा, फिर क्यों की आत्महत्या?

किसी को भी पता नहीं चल रहा कि आखिर दूल्हे ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया क्योंकि दूल्हा शादी से बहुत खुश था। रिश्तेदारों ने बताया कि सतेंद्र अपनी शादी से बहुत खुश था। शादी पक्की होने के बाद से ही लड़की से बातचीत करता था। दुल्हन को विदा करा कर लाने के मात्र दो घंटे बाद ही वह आत्महत्या कर लेगा, यह किसी ने सोचा भी नहीं था। घर में कोई विवाद भी नहीं हुआ था।

यह भी पढ़ें-

पेट्रोल पंप पर हवा भर रहे कर्मचारी को बिना ड्राइवर वाली बस ने रौंदा, घटना का LIVE वीडियो आया सामने

पुजारी ने मासूम से की छेड़छाड़, मंदिर में प्रसाद लेने आई थी, बुरी नीयत से कमरे में ले गया आरोपी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।