1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फतेहपुर में पुरानी रंजिश ईंट-पत्थरों से युवक पर किया गया हमला, बाइक सवारों की तलाश में जुटी पुलिस

फतेहपुर में पुरानी रंजिश ईंट-पत्थरों से युवक पर किया गया हमला, बाइक सवारों की तलाश में जुटी पुलिस

 Edited By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jun 19, 2026 10:45 pm IST,  Updated : Jun 19, 2026 10:45 pm IST

फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे 8 से 10 बाइक सवार युवकों के झुंड ने एक युवक पर अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने युवकों ने ईंट-पत्थरों से हमला करते हुए गाली-गलौज भी की।

Fatehpur- India TV Hindi
बाइक सवार युवकों के झुंड ने एक युवक पर किया हमला। Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर मोहल्ले में 20 जून की दोपहर करीब तीन बजे उस समय अचानक हड़कंप मच गया, जब 8 से 10 बाइक सवार युवकों के झुंड ने एक युवक पर अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने युवक गौरव सिंह पर ईंट-पत्थरों से हमला करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बन गया, जिसमें सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू करने के साथ ही बाइक सवार हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

आसपास के दुकानदारों बीच-बचाव किया

फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर मोहल्ले में दिनदहाड़े हुई इस वारदात में आसपास के दुकानदारों ने साहस दिखाते हुए बीच-बचाव किया और उस युवक की जान बचाई। दुकानदारों के विरोध और हस्तक्षेप के बाद बाइक सवार हमलावर मौके से भाग निकले। ईंट-पत्थर चलते देख बाजार में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। वहीं अचानक हुए हमले से राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई थी। घटना के दौरान हुई मारपीट और हमलावरों की गतिविधियां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गईं जिसमें इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सदर कोतवाली ने वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुट गई है।

मामले की होगी गहन जांच

इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। इस मामले में जिस युवक गौरव सिंह पर हमला हुआ उसने बताया कि इससे पहले भी ये लोग तीन से चार बार ऐसा कर चुके हैं जिसमें उन्होंने ईंट-पत्थरों से हमला किया है। हमारा इनसे 7 से 8 महीने पहले विवाद हुआ था जिसमें मुकदमा भी दर्ज हुआ था और उसके बाद से हमारा इन लोगों से किसी तरह का कोई लेना-देना नहीं है।

(रिपोर्ट- उमेश चन्द्रा)

ये भी पढ़ें

उत्तर प्रदेश में भीषण सड़क हादसे: मथुरा और बदायूं में दुर्घटनाओं के कारण 2 लोगों की मौत, 20 से अधिक लोग घायल

बुलंदशहर में दुकान के बाहर हुई फायरिंग, मामूली कहासुनी के बाद युवक के पेट में मारी गोली, हालत गंभीर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।