1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जयमाल पर Kiss करने के बाद हुआ बवाल, एक दिन बाद दुल्हन घर से हुई फरार; उसी लड़के से रचाई शादी

जयमाल पर Kiss करने के बाद हुआ बवाल, एक दिन बाद दुल्हन घर से हुई फरार; उसी लड़के से रचाई शादी

 Edited By: Amar Deep
 Published : May 31, 2024 10:32 am IST,  Updated : May 31, 2024 10:32 am IST

यूपी के हापुड़ जिले में शादी के दौरान हुआ बवाल काफी चर्चा में है। मामले ने और तूल तब पकड़ा जब दुल्हन खुद घर से फरार हो गई और उसने उसी लड़के से शादी रचा ली। दरअसल, जयमाल के दौरान किस करने के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी, जिसके बाद बारात वापस लौट गई थी।

जयमाल पर Kiss करने के बाद हुआ था बवाल।- India TV Hindi
जयमाल पर Kiss करने के बाद हुआ था बवाल। Image Source : PEXELS/REPRESENTATIVE IMAGE

हापुड़: जिले में जयमाल के दौरान दुल्हा-दुल्हन के किस करने पर बवाल मच गया था। वहीं बवाल के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई। हालांकि अब बताया जा रहा है कि दुल्हन घर से फरार हो गई है और उसने उसी लड़के से शादी भी रचा ली है। बता दें कि पूरा मामला 20 मई दिन सोमवार का है। यहां दो बहनों की शादी एक ही दिन हो रही थी। हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर में शादी का आयोजन किया गया था। इसी बीच जयमाला के दौरान दूल्हे ने अपनी दुल्हन को किस कर दिया। इस बात पर दुल्हन पक्ष के लोग भड़क गए और शादी समारोह में जमकर हंगामा किया और मारपीट हुई। मारपीट का मामला सामने आते ही पुलिस तुरंत कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं हंगामे के बाद बारात वापस लौट गई। 

दो बेटियों की एक साथ थी शादी

जानकारी के अनुसार दोनों बेटियों की शादी सोमवार की रात में थी। बड़ी बेटी की बारात गुलावठी के मोहल्ला सुभाष नगर से आई थी, जिसकी शादी से कुशलता से संपन्न हो गई। वहीं छोटी बेटी की बारात हापुड के मोहल्ला शिव नगर से आई थी। शादी में जयमाला की रस्म के दौरान दूल्हे ने दुल्हन के माथे पर किस कर दिया।  इस पर दुल्हन पक्ष के लोग भड़क गए और हंगामा शुरू हो गया। विवाद बढ़ता गया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दुल्हन के पिता सहित 5 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। 

भाग कर दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन

वहीं अब इस पूरी घटना के एक दिन बाद दुल्हन का दूल्हे के प्रति प्रेम जाग उठा। हंगामे के अगले ही दिन दुल्हन अपने घर से भाग गई और दूल्हे के पास जा पहुंची। बताया जा रहा है कि दूल्हे का नाम दीपांशु और दुल्हन का नाम सविता है। दोनों के घर की दूरी 1 किलोमीटर से भी कम है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। वहीं घर से भागने के बाद दुल्हन ने दूल्हे से शादी भी रचा ली। इस पूरी घटना के बाद मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। (इनपुट- निशांक शर्मा)

यह भी पढ़ें- 

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ कुर्की की तैयारी, इनाम घोषित कर सकती है UP पुलिस

प्रज्वल रेवन्ना को SIT ने बेंगलुरु एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगी पेशी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।