1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 10 साल से हिंदू विधवा महिला को 5 बच्चों का बाप अशफाक दे रहा था धोखा, नमाज पढ़वाई और मांस भी खिलाया

10 साल से हिंदू विधवा महिला को 5 बच्चों का बाप अशफाक दे रहा था धोखा, नमाज पढ़वाई और मांस भी खिलाया

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jun 19, 2026 09:44 am IST,  Updated : Jun 19, 2026 10:56 am IST

मुजफ्फरनगर में एक महिला ने मुस्लिम शख्स पर धर्म परिवर्तन कराने, नमाज पढ़वाने और मांस खिलाने का आरोप लगाया। आरोप है कि महिला का उसने यौन शोषण किया।

पीड़ित महिला- India TV Hindi
पीड़ित महिला Image Source : REPORTER

मुजफ्फरनगर: यूपी के मुजफ्फरनगर में एक हिंदू विधवा महिला को 5 बच्चों के पिता द्वारा झूठे प्रेमजाल में फंसाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराकर नमाज पढ़ाने और मांस खिलाने का सनसनीखेज मामला सामना है। जानकारी के अनुसार, नोएडा निवासी एक महिला ने गुरुवार को हिंदू संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आलाधिकारियों को एक शिकायत पत्र देते हुए ये आरोप लगाया कि भोपा थाना क्षेत्र के मोरना गांव निवासी पांच बच्चों के पिता अशफाक की मुलाकात उससे 10 साल पूर्व 2016 में एक राजनैतिक कार्यक्रम में हुई थी। जहां अशफाक ने अपना नाम राजू उर्फ राजीव बालियान उसे बताया था।

महिला का आरोप है कि वह विधवा है और उसे अपने बच्चों के लालन पोषण के लिए एक सहारे की जरूरत थी। इस पर अशफाक ने महिला को अपने झूठे प्रेम जाल में फंसा कर उसका जबरन धर्म परिवर्तन ही नहीं कराया बल्कि नमाज पढ़कर उसे मांस भी खिलाया। महिला का आरोप ये भी है कि इस दौरान आरोपी ने नोएडा स्थित उसका फ्लैट भी बिकवा दिया है जिसके चलते वह सड़क पर आ गई।

महिला की शिकायत पर मामला दर्ज

महिला की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में तुरंत आरोपी अशफाक उर्फ राजू उर्फ राजीव बालियान सहित उसकी दो बेटी दो बेटों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला पूर्व में भाजपा नेत्री रह चुकी है। आरोपी अशफाक भी एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हुआ है।  

महिला ने लगाया गंभीर आरोप

इस मामले को लेकर जहां पीड़ित महिला राजबाला का आरोप है कि अशफाक ने राजीव बालियान बनकर मेरी लाइफ में आया। उसने धोखे से मुझे कुछ खिला के पहले तो प्यार के झांसे में फंसाया और निकाहा कर लिया। मेरे हसबैंड एक्सपायर हो चुके थे। वह शादीशुदा निकाला। उसके पांच बच्चे हैं और वह मुस्लिम निकला। पीड़िता का कहना है कि बहुत सारी बहने हैं, हिंदुओं की जो अभी भी उसके प्रेमजाल में फंसी हुई हैं। उनकी कमाई खा रहा है। उनके पैसो से अपना घर चला रहा है। जैसे मुझे लूट लिया। मेरा फ्लैट तक बिकवा दिया। सारा पैसा ले आया। मुझे सड़क पर ला कर खड़ा कर दिया। ऐसी बहुत सारी महिला हैं। जिनका वह फायदा उठा रहा है। 

सीओ भोपा लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि आज थाना भोपा पर ग्रेटर नोएडा निवासी वादी द्वारा आकर उसको शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन संबंधित एक तहरीर प्रस्तुत की गई। जिसमें सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।  

रिपोर्टः योगेश त्यागी

ये भी पढ़ेंः हापुड़ में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया इनामी बदमाश, फायरिंग में हेड कांस्टेबल को भी लगी गोली

यूपी के संतकबीरनगर में युवक की गर्दन काटी, भीड़ ने आरोपी के घर और गुमटी फूंकी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।