1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के संतकबीरनगर में युवक की गर्दन काटी, भीड़ ने आरोपी के घर और गुमटी फूंकी

यूपी के संतकबीरनगर में युवक की गर्दन काटी, भीड़ ने आरोपी के घर और गुमटी फूंकी

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jun 19, 2026 08:42 am IST,  Updated : Jun 19, 2026 08:42 am IST

यूपी के संतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। युवक की धारदार हथियारों से गला रेत कर हत्या कर दी गई है। मामला गंभीर होने के कारण मौके पर भारी पुलिसबल तैनात किया गया है।

Police reached the spot after the murder in Sant Kabir Nagar- India TV Hindi
संतकबीर नगर में हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस Image Source : REPORTER INPUT

यूपी के संतकबीरनगर में छेड़खानी के विरोध करने पर गुरुवार रात एक युवक की धारदार हथियारों से गला रेत कर हत्या कर दी गई। मामला बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी चौराहे का है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में तनाव फैल गया। घटना के बाद परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा किया। 

इलाके में तनाव का माहौल, भारी पुलिस फोर्स तैनात

जानकारी मिली है कि ग्रामीणों ने एक गुमटी और आरोपी के घर में आग लगा दी। आरोपी समुदाय विशेष का बताया जा रहा है। इलाके में तनाव को देखते हुए तीन जनपदों की भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। सूचना मिलते ही एडीजी, अशोक मुथा जैन, डीईजी संजीव त्यागी, एसपी संदीप कुमार मीणा और डीएम आलोक कुमार भी मौके पर पहुंचे।  परिजन आरोपी के इनकाउंटर की मांग पर अड़े रहें। कड़ी कार्रवाई का आश्वाशन देकर अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। 

भांजी से छेड़खानी का विरोध किया, इसी के बाद मान ली रंजिश

जानकारी मिली है कि कुछ दिन पहले एक शादी समारोह में मृतक की भांजी से आरोपी नासीर छेड़खानी कर रहा था। इसका आनंद ने विरोध किया था। इसी रंजिश में धारदार हथियार से हत्या कर दी। हालांकि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं मृतक के परिजनों की मांग है कि आरोपी का घर बुलडोजर से गिराया जाए। 

anand file photo
Image Source : REPORTER INPUTआनंद का फाइल फोटो

पत्नी बोली, जान के बदले जान चाहिए

पता चला है कि मृतक आनंद (30) वर्ष पुत्र इंद्रेश कोलकी चमरसन गांव का रहने वाला था। प्रत्यक्षदर्शी और मृतक के चचेरे भाई रोहित ने बताया कि आनंद टाइल्स लगाने का काम करता था। वह मशीन देने के लिए बभनी चौराहे पर आया था। उसके बाद कुछ सामान खरीदकर वह घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान पास के गांव का रहने वाला नासिर अली वहां पहुंचा और नासिर ने आनंद की गर्दन पर धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना में कुछ और लोग भी शामिल थे। मृतक की पत्नी मीना ने कहा कि हमको जान के बदले जान चाहिए और कुछ नहीं।  

आरोपी घटना के बाद हो गया फरार

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। रोहित ने बताया कि मुख्य आरोपी नासिर अली है। परिजनों ने हत्यारोपी के एनकाउंटर की मांग की है। हत्या की वजह दोनों के बीच पुराना विवाद बताया जा रहा है। तनाव को देखते हुए मौके पर पहुचे पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों ने घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वसन दिया। पूरे मामले में एसपी संदीप कुमार मीणा ने बताया कि बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी चौराहे पर आनंद का नासिर ने गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दिया। 

संतकबीरनगर से कृष्णा अग्रहरी की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें 

हापुड़ में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया इनामी बदमाश, फायरिंग में हेड कांस्टेबल को भी लगी गोली

VIDEO: चलते डंपर से हाईवे पर गिरी बजरी और पत्थर, यूपी पुलिस ने खुद फावड़े से साफ किया रास्ता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।