1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिल्ली से जिम कार्बेट पार्क घूमने जा रहे थे 12 दोस्त, ट्रक से टकराकर कार सवार 4 की मौत, 3 घायल

दिल्ली से जिम कार्बेट पार्क घूमने जा रहे थे 12 दोस्त, ट्रक से टकराकर कार सवार 4 की मौत, 3 घायल

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Jul 12, 2026 12:33 pm IST,  Updated : Jul 12, 2026 12:33 pm IST

दिल्ली से जिम कार्बेट पार्क घूमने जा रहे चार दोस्तों की एक सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक 12 दोस्त दिल्ली से घूमने जा रहे थे, तभी रामपुर में यह हादसा हुआ।

कार सवार चार लोगों की मौत।- India TV Hindi
कार सवार चार लोगों की मौत। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

रामपुर: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से सामने आ रही है। यहां जिले के टांडा पुलिस स्टेशन इलाके में एक कार के खड़े ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद कार सवार चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि 12 लोग दिल्ली से रामनगर स्थित जिम कार्बेट पार्क जा रहे थे। इसी दौरान नींद आने के चलते कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जाकर भिड़ गई, जिससे यह हादसा हुआ।

दिल्ली से जिम कार्बेट पार्क जा रहे थे लोग

पुलिस ने बताया कि दिल्ली के 12 लोग उत्तराखंड के रामनगर स्थित जिम कॉर्बेट पार्क जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। हादसे का शिकार हुई कार में सात लोग सवार थे, जबकि पांच अन्य लोग, जो हादसे में बाल-बाल बच गए जो कि दूसरी गाड़ी में थे। टांडा पुलिस स्टेशन के SHO संदीप मिश्रा ने बताया कि मृतकों की पहचान अभिषेक अग्निहोत्री (30), कार्तिक (24), नीरज (24) और गुलबुद्दीन (35) के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि उनमें से तीन (अभिषेक अग्निहोत्री, कार्तिक और नीरज) की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि गुलबुद्दीन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई

दिल्ली के कंपनी में काम करते थे सभी लोग

पुलिस ने बताया, "मृतक और घायल लोग दिल्ली की एक कंपनी में काम करते थे।" पुलिस ने बताया कि तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच से ऐसा लगता है कि यह हादसा कार ड्राइवर को गाड़ी चलाते समय नींद आ जाने के कारण हुआ। पुलिस ने बताया कि चार शवों और घायलों को बाहर निकालने के लिए कटर का इस्तेमाल करके गाड़ी को काटना पड़ा।

स्वार-टांडा रोड पर हुआ हादसा

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 5 बजे स्वार-टांडा रोड पर हादसा हुआ, जिसमें सात लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें-

VIDEO: आम यात्री बन बसों में सफर कर रहे थे कर्नाटक के परिवहन मंत्री बी सुरेश, 100 रुपये का नोट देने पर कंडक्टर बोला- "नीचे उतरो"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।