1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद: 25 साल के बेटे ने रेत दिया बुजुर्ग मां का गला, फिर थाने जाकर पड़ोसियों पर लगाया हत्या का आरोप

गाजियाबाद: 25 साल के बेटे ने रेत दिया बुजुर्ग मां का गला, फिर थाने जाकर पड़ोसियों पर लगाया हत्या का आरोप

 Published : Dec 30, 2023 11:42 pm IST,  Updated : Dec 30, 2023 11:42 pm IST

शुरुआती जांच से पता चला कि आरोपी शराब पीने और दूसरे नशे का आदी था तथा पैसे के लिए अक्सर अपनी मां को पीटा करता था।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी 63 वर्षीय मां की शनिवार को धारदार हथियार से कथित रूप से गला रेतकर हत्या कर दी। लोनी के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) सूर्य बली मौर्य ने बताया, “बेटे 25 वर्षीय शाहरुख ने अपनी मां दिलशाद बेगम के चेहरे और गले पर धारदार हथियार से हमला किया। अपनी मां की हत्या करने के 3 घंटे बाद शाहरुख पुलिस चौकी पहुंचा और अमन विहार कॉलोनी में अपने पड़ोसियों पर मां की हत्या का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस को उसके बयान में विरोधाभास नजर आया।”

नशे का आदी था युवक

उन्होंने बताया कि हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर शाहरुख ने अपना अपराध स्वीकार लिया और इस हत्या में प्रयुक्त हथियार तथा खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं। मौर्य ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला कि आरोपी शराब पीने और दूसरे नशे का आदी था तथा पैसे के लिए अक्सर अपनी मां को पीटा करता था।

2 साल पहले मां से लिए थे 3 लाख रुपये

उन्होंने बताया कि दो साल पहले उसने कुछ कारोबार करने के लिए अपनी मां से तीन लाख रुपये लिए थे और कहीं चला गया था, लेकिन पूरा पैसा खर्च करने के बाद वह लौट आया और अपनी मां के साथ मारपीट करना जारी रखा। एसीपी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।