मुख्तार अंसारी की फरार पत्नी पर गिरी गाज, गाजीपुर पुलिस ने घोषित किया 50 हजार का इनाम
मुख्तार अंसारी की फरार पत्नी पर गिरी गाज, गाजीपुर पुलिस ने घोषित किया 50 हजार का इनाम
Written By: Rituraj Tripathi@riturajfbd
Published : Apr 15, 2025 05:14 pm IST,
Updated : Apr 15, 2025 05:24 pm IST
गाजीपुर पुलिस ने माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी के खिलाफ 50 हजार का इनाम घोषित किया है। बता दें कि पहले गाजीपुर पुलिस ने अफसा के खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
Image Source : FILE
माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी के खिलाफ इनाम घोषित
गाजीपुर: यूपी के गाजीपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। गाजीपुर ने मरहूम माफिया मुख्तार अंसारी की फरार पत्नी अफसा अंसारी पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। अफसा अंसारी पर मऊ पुलिस पहले ही 50 हजार का इनाम घोषित कर चुकी है, ऐसे में अफसा अंसारी के खिलाफ पुलिस द्वारा कुल एक लाख रुपए का इनाम घोषित है।
गाजीपुर पुलिस ने 29 अपराधियों के खिलाफ घोषित इनाम की जारी की लिस्ट
गाजीपुर पुलिस ने इनामिया घोषित अपराधियों की लिस्ट जारी की है। इसमें 29 अपराधियों के नाम शामिल हैं। इन्हीं अपराधियों में अफसा अंसारी का भी नाम है। दरअसल मुख्तार अंसारी की फरार पत्नी अफसा अंसारी पर गाजीपुर की पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया। इससे पहले गाजीपुर पुलिस ने अफसा अंसारी के खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित किया था। मऊ पुलिस ने पहले ही अफसा अंसारी के खिलाफ 50 हजार का इनाम घोषित किया था। ऐसे में अफसा अंसारी पर अब गाजीपुर और मऊ पुलिस की तरफ से 1 लाख का इनाम घोषित किया जा चुका है।
बता दें कि गाजीपुर में पुलिस द्वारा इनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर 15 दिवसीय विशेष अभियान आज से शुरू हुआ है। इसके तहत 50 हजार तक के इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है।
ये रही इनामी अपराधियों की सूची-
सोनू मुसहर पुत्र मुखराम, सा. मनिया, थाना गहमर, गाजीपुर: ₹25,000