1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महिला पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारा फिर छत से कूद गई लड़की, अखिलेश बोले- मुख्यमंत्री ये वीडियो देख लें

महिला पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारा फिर छत से कूद गई लड़की, अखिलेश बोले- मुख्यमंत्री ये वीडियो देख लें

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Nov 18, 2024 07:22 pm IST,  Updated : Nov 18, 2024 07:29 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियों में दिखाया गया हैं कि दोनों युवतियों ने पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। महिला कांस्टेबल द्वारा इसका विरोध करने पर उसने महिला कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया और छत पर चढ़ गई।

gonda- India TV Hindi
अखिलेश यादव, दूसरी तरफ छत से कूदती हुई युवती Image Source : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में सार्वजनिक परिक्रमा मार्ग से अवैध अतिक्रमण हटवाने मौके पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम पर अनुचित दबाव बनाने के उद्देश्य से एक लड़की छत से नीचे कूद गई। हालांकि, उसे मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने बचा लिया। ASP राधेश्याम राय ने सोमवार को बताया कि बीते 13 नवंबर को जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तेलहा राजा (चौहान पुरवा) में पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम जिलाधिकारी के निर्देश पर सार्वजनिक परिक्रमा मार्ग से अवैध अतिक्रमण हटवाने मौके पर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान अतिक्रमण करने वाले परिवार ने इसका विरोध शुरू कर दिया। परिवार की दो युवतियों इसका विरोध करते हुए छत पर चढ़ गईं और उनमें से एक युवती एकता ने टीम पर दबाव बनाने के उद्देश्य से छत से छलांग लगा दिया।

दोनों बहनें गिरफ्तार

ASP ने कहा कि मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया। युवती को तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मामूली घायल युवती को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। एएसपी ने कहा कि प्रकरण में लेखपाल अवधेश चौबे की तहरीर पर स्थानीय थाने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर दोनों युवतियों एकता सिंह और साधना सिंह पुत्री गण रघुराज सिंह को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि मौके से अवैध अतिक्रमण हटवा दिया गया है। शांति व्यवस्था कायम है।

पुलिसकर्मियों पर फेंके ईंट-पत्थर

इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियों में दिखाया गया हैं कि दोनों युवतियों ने पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। महिला कांस्टेबल द्वारा इसका विरोध करने पर उसने महिला कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया और छत पर चढ़ गई। जब उसे पकड़ने के उद्देश्य से महिला पुलिस कर्मी भी छत पर चढ़ीं तो उसने चेतावनी देते हुए छत से छलांग लगा दी।

अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा

इस बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने X पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए सरकार को घेरा है। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। सपा मुखिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निशाने पर लेते हुए एक्स पर पोस्ट किया, ''उप्र के माननीय मुख्यमंत्री जी जब दूसरे प्रदेशों के ‘चुनावी-प्रचार’ से फ़ुरसत पा जाएं तो अपने प्रदेश का ये वीडियो देख लें। जब उनके अपने प्रदेश में डंका फट रहा है, तो दूसरे प्रदेश में डंका बजाने कैसे जा सकते हैं।'' (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

बुरे फंसे भाजयुमो जिलाध्यक्ष, शादी से 1 दिन पहले रेप का केस दर्ज; 16 साल की प्रेम कहानी सगाई के दिन विवाद में आई

नौकरी देने के बहाने 13 साल की लड़की से गैंगरेप, शिकायत न कर सके इसलिए कमरे में बंद रखा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।