1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. नौकरी देने के बहाने 13 साल की लड़की से गैंगरेप, शिकायत न कर सके इसलिए कमरे में बंद रखा

नौकरी देने के बहाने 13 साल की लड़की से गैंगरेप, शिकायत न कर सके इसलिए कमरे में बंद रखा

 Published : Nov 18, 2024 06:44 pm IST,  Updated : Nov 18, 2024 06:45 pm IST

यूपी के कौशांबी जिले से शर्मनाक घटना सामने आई है। नौकरी दिलाने का झांसा देकर नाबालिग के साथ दरिंदों ने गैंगरेप किया। आरोपियों ने उसकी पिटाई की और गैंगरेप की शिकायत कहीं भी करने पर जान से मार डालने की धमकी भी दी।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में नौकरी का झांसा देकर एक किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि रात भर उसे कमरे में बंधक बनाकर गैंगरेप किया गया। किशोरी कहीं शिकायत न कर सके, इसके लिए उसे कमरे में बंद रखा गया। सूचना के बाद परिजनों ने किशोरी को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया। किशोरी के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई।

जानें पूरा मामला

पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी के भाई ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि 15 नवंबर की दोपहर नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसकी 13 वर्षीय बहन को आरोपी ने करारी कस्बा बुलाया। वहां एक कमरे में बंद कर दो युवकों ने रात भर उससे रेप किया। सुबह आरोपी पहले किशोरी को मंझनपुर लेकर गए और वहां उसे धमकाया। इसके बाद करारी इलाके के दरियापुर चौराहा स्थित एक मकान में ले जाकर पिटाई की। गैंगरेप की शिकायत कहीं भी करने पर जान से मार डालने की धमकी दी।

पुलिस ने क्या कहा?

इसी बीच पीड़िता के परिजन वहां पहुंच गए। परिवार वालों ने पीड़िता को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद पश्चिम शरीरा थाना पुलिस को तहरीर दी। मामले में सीओ अभिषेक सिंह का कहना है कि तहरीर के हिसाब से मुकदमा पंजीकृत करवा दिया गया था। इसमे गहनता से जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।  

(रिपोर्ट- अयमान अहमद)

यह भी पढ़ें-

चाचा ने ही दिए जख्म, पांच साल की बच्ची से 16 साल के लड़के ने किया कुकर्म, ऐसे खुला राज

"तुम जियो या मरो, मुझे फर्क नहीं पड़ता", कहकर पिता ने बेटे की दीवार पर पटककर ले ली जान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।