1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 27वें फ्लोर पर लिफ्ट ने छोड़ा साथ! अस्पताल जाने के लिए निकले बुजुर्ग के साथ फंसे परिजन; ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी वन का VIDEO वायरल

27वें फ्लोर पर लिफ्ट ने छोड़ा साथ! अस्पताल जाने के लिए निकले बुजुर्ग के साथ फंसे परिजन; ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी वन का VIDEO वायरल

 Published : Jun 01, 2026 10:03 am IST,  Updated : Jun 01, 2026 10:04 am IST

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी वन सोसायटी में शनिवार को अस्थमा मरीज को अस्पताल ले जाते समय लिफ्ट अटक गई। 27वें फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर पर जाते समय लिफ्ट का दरवाजा बंद ही नहीं हो रहा था, जिससे बुजुर्ग मरीज को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।

greater noida gaur city one lift- India TV Hindi
लिफ्ट में फंसे अस्थमा मरीज और परिजन। Image Source : REPORTER INPUT

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी वन सोसायटी के 7th एवेन्यू में शनिवार को 75 वर्षीय एक बुजुर्ग अस्थमा के मरीज को लिफ्ट न मिलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बुजुर्ग की अचानक तबियत बिगड़ने पर परिजन 27वे फ्लोर से ग्राउंड पर जा रहे थे। इस दौरान बड़ी लिफ्ट फ्लोर पर आकर खुली, लेकिन उसका गेट नहीं बंद हुआ। करीब 20 मिनट तक मशक्कत करनी पड़ी, जिसकी वजह से बुजुर्ग की तबियत बिगड़ गई।

'मोटा मेंटेनेंस चार्ज, लेकिन सुविधा नहीं'

इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। परिजनों और सोसायटी निवासियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग को अस्पताल भेजा है। ऐसे में निवासियों ने प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए है। सोसायटी के निवासी ज्ञानचंद पांडेय ने बताया कि परिसर में तीन से चार हजार परिवार रह रहे है। यहां पर लोगों से मोटा मेंटेनेंस चार्ज वसूला जा रहा है, लेकिन सुविधा नहीं दी जा रही है, जिसकी वजह से आए दिन निवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

देखें वीडियो-

लिफ्ट का गेट खुला रह गया, 20 मिनट तक फंसे बुजुर्ग 

आरोप है कि परिसर के टावर डी में रहने वाले एक 75 वर्षीय बुजुर्ग अस्थमा के मरीज है। उनकी अचानक तबियत खराब होने पर परिजनों ने सुबह के समय एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल ले जाने के लिए तैयारी की। टावर में दो बड़ी और दो छोटी लिफ्ट लगी हुई है। निवासियों ने बताया कि परिजनों स्ट्रेचर पर बुजुर्ग को लिटाकर जैसी ही लिफ्ट में घुसे, वो लिफ्ट 27वें फ्लोर से नीचे की तरफ ही नहीं बढ़ी। ऐसे में परिजनों और मरीज को काफी समस्या का सामना करना पड़ा।

(रिपोर्ट- राहुल ठाकुर)

यह भी पढ़ें-

लिफ्ट में अचानक पंडित जी के साथ घट गई घटना, अंदर लगे शीशे से हुए घायल, देखें Video

महाराष्ट्र: लिफ्ट के दरवाजे में फंसा 7 महीने के मासूम का हाथ, CCTV में कैद हुई डराने वाली घटना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।