1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. होली की मस्ती में बच्चों ने दोस्त को होलिका में फेंका, बुरी तरह से झुलसे पैर

होली की मस्ती में बच्चों ने दोस्त को होलिका में फेंका, बुरी तरह से झुलसे पैर

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 25, 2024 09:32 pm IST,  Updated : Mar 25, 2024 09:32 pm IST

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाई राइज सोसायटी के अंदर होली की मस्ती में कुछ बच्चों ने अपने दोस्त को होलिका में फेंक दिया। पीड़ित के पैर बुरी तरह से जल गए हैं। घटना की सीसीटीवी तस्वीर सामने आई है।

बच्चे का दोनों पैर बुरी तरह जल गया- India TV Hindi
बच्चे का दोनों पैर बुरी तरह जल गया

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाई राइज सोसायटी से एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें सोसायटी के अंदर होली की मस्ती में कुछ बच्चों ने अपने दोस्त को होलिका में फेंक दिया। पीड़ित के पैर बुरी तरह से जल गए हैं। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो गौरसिटी गेलेक्सी-1 का बताया जा रहा है। 

बच्चे के दोनों पैर बुरी तरह जले

कुछ बच्चों ने शरारत करते हुए अपने ही दोस्त को जलती होलिका में फेंक दिया। बच्चे के दोनों पैर बुरी तरह जल गए। आसपास सैकड़ो की संख्या में भीड़ मौजूद थी। सब लोग होली के रंग में डूबे हुए दिखाई दे रहे थे और होली खेल रहे थे। गनीमत रही कि रात में जली होलिका की आग काफी कम हो चुकी थी, वरना हादसा बड़ा हो सकता था।

बिजली का झटका लगने से 6 लोग घायल 

एक अन्य खबर में दिल्ली के गणेश नगर इलाके में एक घर की छत पर होली उत्सव के दौरान सोमवार को हाई-टेंशन तार से बिजली का झटका लगने से छह लोग घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक महिला समेत तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में दोपहर करीब 12 बजे मंडावली पुलिस स्टेशन में एक कॉल आई, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। अधिकारी ने कहा कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। (इनपुट- IANS)

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।