1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. छोटे भाई के दाह संस्कार में गया था परिवार, इधर सूना घर देख घुसे चोर, लाखों के जेवरात और कैश ले उड़े

छोटे भाई के दाह संस्कार में गया था परिवार, इधर सूना घर देख घुसे चोर, लाखों के जेवरात और कैश ले उड़े

 Published : Dec 20, 2023 05:45 pm IST,  Updated : Dec 20, 2023 05:48 pm IST

ग्रेटर नोएडा के गामा-1 सेक्टर में रहने वाले राजीव यादव के छोटे भाई की 15 दिन पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद दाह संस्कार और तेरहवीं के लिए पूरा परिवार आगरा के अपने गांव गया हुआ था तभी यह घटना घटी।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

ग्रेटर नोएडा में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों का माल उड़ा लिया है। बीटा-2 थाना क्षेत्र के गामा सेक्टर में एक घर में घुसकर चोरों ने लाखों रुपए की ज्वेलरी और नगदी चोरी कर ली। पीड़ित परिवार तेरहवीं में अपने गांव गया हुआ था, जब वह लोग वापस आये तो चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश में जुट गई है।

गांव से वापस लौटे तो उड़े होश

बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र के गामा-1 सेक्टर में रहने वाले राजीव यादव के छोटे भाई की 15 दिन पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद दाह संस्कार और तेरहवीं के लिए पूरा परिवार आगरा के अपने गांव गया हुआ था। मंगलवार को सभी लोग ग्रेटर नोएडा वापस लौटे। जब वह अपने घर पहुंचे और उन्होंने घर के अंदर जाकर दरवाजा खोला तो वह नहीं खुला। उसके बाद उन्होंने पाया कि दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने जैसे-तैसे दरवाजे को खोला तो पाया कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर की अलमारी के लॉक टूटे थे और पूरा सामान तितर-बितर था।

खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

जानकारी के मुताबिक छत के दरवाजे का लॉक टूटा हुआ था और घर में से काफी सामान चोरी हो गया था। पीड़ित के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई और इस दौरान सीसीटीवी फुटेज को भी चेक किया गया। बीटा-2 थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि बंद पड़े मकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना के खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके पर जाकर जांच पड़ताल की गई। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही घटना का खुलासा जाएगा।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।