Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हाईवे पर युवक को उठाकर ले गए 4 बाइक सवार, VIDEO वायरल; जांच में सामने आई कहानी तो...

हाईवे पर युवक को उठाकर ले गए 4 बाइक सवार, VIDEO वायरल; जांच में सामने आई कहानी तो...

Edited By: Khushbu Rawal @khushburawal2 Published : Dec 24, 2025 06:50 am IST, Updated : Dec 24, 2025 06:53 am IST

हाईवे पर चल रहे लोगों ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। हैरत की बात यह रही कि वीडियो बनाने वाले लोगों को भी यह समझ नहीं आ रहा था कि बाइक सवार लोगों द्वारा किसी का अपहरण करके उसको जबरन अपने साथ ले जाया जा रहा है या चलती बाइक पर जानलेवा स्टंट किया जा रहा है।

एक बाइक पर 5 युवक।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT एक बाइक पर 5 युवक।

यूपी के जनपद हापुड़ से नेशनल हाईवे-9 पर एक बाइक पर सवार कुछ लोगों द्वारा एक युवक को उठाकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद एक और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया तो वहीं हाईवे पर चल रहे अन्य लोग भी इस दृश्य को देखकर हैरत में पड़ गए। इस घटना का वीडियो ट्रैफिक पुलिस द्वारा संज्ञान में लेकर कड़ी कार्रवाई की गई है।

स्टंट या अपहरण?

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नेशनल हाईवे-9 पर एक ही बाइक पर चार लोग सवार थे। इनके द्वारा एक अन्य युवक को उठाकर बाइक की साइड में पकड़ा हुआ है। सभी बिना हेलमेट पहने बाइक पर सवारी कर रहे हैं। इनमें से एक युवक अपने साथियों का वीडियो बना रहा है। इस लापरवाही से न केवल उनकी अपनी जान जोखिम में पड़ी, बल्कि सड़क पर मौजूद अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में आ गई।

हाईवे पर चल रहे लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। हैरत की बात यह रही कि वीडियो बनाने वाले लोगों को भी यह समझ नहीं आ रहा था कि बाइक सवार लोगों द्वारा किसी का अपहरण करके उसको जबरन अपने साथ ले जाया जा रहा है या बाइक पर बैठे चार लोगों द्वारा ही अपने एक साथी के साथ चलती बाइक पर जानलेवा स्टंट किया जा रहा है।

वीडियो सामने आने पर हुई कार्रवाई

कुछ सेकेंड के इस वीडियो ने पुलिस की नींद उड़ा दी। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा इस वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया। पुलिस ने जब इस बाइक की जांच की तो पता चला कि ना तो इस बाइक का इंश्योरेंस है, ना ही उसकी फिटनेस है और ना ही कोई दस्तावेज इस तरह की गतिविधि करने के संबंध में बाइक सवार के पास था। किसी फिल्मी सीन की तरह एक ही बाइक पर पांच लोग खतरनाक तरीके से जानलेवा सफर करते हुए नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के बीच चल रहे थे।

31000 रुपये का चालान काटा

इस मामले में यातायात प्रभारी द्वारा बाइक स्वामी शोभित गोयल पुत्र ललित गोयल का 31000 रुपये का चालान काटा गया है। इन्होंने इस तरह का जानलेवा स्टंट करते हुए हाईवे पर चलने वाले लोगों की जान को भी जोखिम में डाल दिया गया था।

(रिपोर्ट - निशांक शर्मा)

यह भी पढ़ें-

Video: स्टंट के दौरान प्लेन में फंसा पैराशूट, तभी हवा में लटकता रह गया स्काईडाइवर; कैमरे में कैद हुआ खतरनाक नजारा

चलती कार की छत पर खुलेआम कर रहे थे स्टंट, VIDEO सामने आने पर पुलिस ने लिया एक्शन

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement