1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हापुड़: निकाह के छुआरों के लिए आपस में भिड़े बाराती, जमकर चली कुर्सियां, Video वायरल

हापुड़: निकाह के छुआरों के लिए आपस में भिड़े बाराती, जमकर चली कुर्सियां, Video वायरल

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Apr 14, 2025 01:15 pm IST,  Updated : Apr 14, 2025 01:15 pm IST

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी समारोह के बीच लोग एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे हैं। इस मारपीट के चलते कई कुर्सियां भी टूट गईं।

Hapur Clash- India TV Hindi
हापुड़ में भिड़ी बाराती Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में निकाह का पंडाल युद्ध के मैदान में बदल गया। देखते ही देखते लोग आपस में मारपीट करने लगे। कोई लात-घूसों से मारपीट कर रहा था तो कोई पंडाल में रखी प्लास्टिक की कुर्सियों से दूसरे को मार रहा था। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग आपस में जमकर मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। घटना 12 अप्रैल की है। हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव पौपाई में जमशेद नाम के व्यक्ति की दो बेटियों की शादी थी। एक बेटी की बारात ग्राम दौताई, गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ से तथा दूसरी बारात जनपद मेरठ के पचपेड़ा गांव से आई थी।

निकाह की रस्म चल रही थी। जैसे ही दोनों दूल्हों ने निकाह कबूल किया तो कबूलनामे की खुशी में छुआरों का वितरण किया जाने लगा। निकाह में पहुंचे लोगों को छुहारे दिए जाने लगे। इसी दौरान अचानक अफरा-तफरी का माहौल हो गया और छुआरों को लेने के लिए लोगों की भीड़ बांटने वाले पर टूट पड़ी। छीना झपटी होने लगीं। इसी बीच दोनों पक्षों के बारातियों के लोग आपस में भिड़ गए। 

वीडियो में दिखी मारपीट

बात इतनी बढ़ गई कि शादी की खुशियों में शामिल होने आए लोग मारपीट पर उतारू हो गए। एक दूसरे के साथ लात-घूसे और कुर्सियों से मारपीट करने लगे। वहां मौजूद एक युवक ने इस घटना का वीडियो मोबाइल फोन में कैद कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के बाराती एक दूसरे के ऊपर कुर्सियों से हमला कर रहे हैं। निकाह के पंडाल में कुछ लोग कुर्सियों से हमला कर रहे हैं तो कुछ लोग अपनी जान बचाकर भाग रहे हैं। इसी अफरा तफरी के माहौल के बीच मामले की सूचना पुलिस को दी गई। 

पहले शिकायत फिर समझौता

इस विवाद में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए। वहीं, दोनों ही पक्षों ने के लोगों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। इस कारण निकाह के बाद दुल्हनों की विदाई रुक गई। गर्म गर्मी के माहौल के बीच स्थानीय सामाजिक लोगों ने दोनों पक्षों में सुलह समझौता करवा दिया। ऐसे में से किसी भी पक्ष पर कार्रवाई न करने की अपील की गई। ऐसे में निकाह के बाद दुल्हनों की विदाई की गई।

(हापुड़ से निशांक शर्मा की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।