1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पत्नी की सड़क हादसे में मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया पति, एक दिन बाद लगाई फांसी

पत्नी की सड़क हादसे में मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया पति, एक दिन बाद लगाई फांसी

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 24, 2024 11:07 am IST,  Updated : Apr 24, 2024 11:11 am IST

हरदोई में पति ने अपनी पत्नी के जाने के गम में खुद की जान दे दी। शख्स की पत्नी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके एक दिन बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक शख्स के सुसाइड का मामला सामने आया है। दरअसल, योगेश कुमार की पत्नी की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इससे वो काफी परेशान था और इसके एक दिन बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 36 वर्षीय योगेश टीचर था। दोनों ने छह महीने पहले शादी की थी। पुलिस ने बताया कि योगेश ने एक नोट छोड़ा है, जिसमें लिखा है, "हम साथ जिएंगे और साथ मरेंगे।" 

पत्नी की स्कूटी को वाहन ने मारी टक्कर

पुलिस ने बताया कि सोमवार को सुरसा थाना क्षेत्र में लखनऊ-हरदोई हाईवे पर हादसे में मणिकर्णिका कुमारी (28) की मौत हो गई थी। एसएचओ इंद्रेश कुमार यादव ने कहा, "एक अज्ञात वाहन ने मणिकर्णिका की स्कूटी को उस समय टक्कर मार दी, जब वह ताडियावाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जा रही थी। मणिकर्णिका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्स के रूप में कार्यरत थीं। उनके पहचान पत्र और मोबाइल नंबर की मदद से उनकी पहचान की गई और उसके पति को सूचित किया गया।" 

घर आकर पति खुद को कमरे में बंद कर लिया

योगेश मौके पर पहुंचा और घर लौटने से पहले अपनी पत्नी का सामान ले लिया और खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। उनकी पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त करने आए उनके पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया। जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने दरवाजा तोड़ा और देखा कि योगेश छत से लटका हुआ है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (IANS)

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।