1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एसडीएम ज्योति मौर्या मामले में दोषी पाए गए होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे, अब होंगे सस्पेंड?

एसडीएम ज्योति मौर्या मामले में दोषी पाए गए होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे, अब होंगे सस्पेंड?

 Reported By: Imran Laeek, Written By: Shailendra Tiwari
 Published : Jul 11, 2023 01:41 pm IST,  Updated : Jul 11, 2023 01:46 pm IST

एसडीएम ज्योति मौर्या मामले में कथित लवर होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे पर गाज गिर गई है। विभागीय जांच में होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे दोषी करार दिए गए हैं। अब जांच रिपोर्ट शासन को सौंपने की कार्रवाई चल रही है।

SDM Jyoti Maurya- India TV Hindi
SDM ज्योति मौर्या मामले में दोषी पाए गए होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे Image Source : INDIA TV

SDM ज्योति मौर्य मामले में महोबा के होमगार्ड जिला कमांडेंट मनीष दुबे पर गाज गिर गई है। मामले में होमगार्ड जिला कमांडेंट दोषी पाए गए हैं। बता दें कि सूत्रों के मुताबिक, SDM ज्योति मौर्य मामले में होमगार्ड जिला कमांडेंट मनीष दुबे पर विभागीय जांच के आदेश दिए गए थे, जांच में मनीष दुबे दोषी पाए गए हैं। जांच के बाद होमगार्ड जिला कमांडेंट मनीष दुबे के सस्पेंशन की संस्तुति की गई है। सूत्रों के मुताबिक, विभाग ने मनीष के खिलाफ आंतरिक जांच करने के आदेश दिए थे, जिसकी जांच डीआईजी होमगार्ड संतोष सिंह को सौंपी गई। डीआईजी होमगार्ड ने जांच के उपरांत अपनी रिपोर्ट में मनीष दुबे को दोषी करार दिया है। 

डीजी होमगार्ड को सौंपी गई रिपोर्ट

डीआईजी होमगार्ड संतोष सिंह ने अपनी जांच रिपोर्ट में मनीष दुबे के 3 मामलों का जिक्र करते हुए विभाग की छवि को धूमिल करने का दोषी पाया गया है। वहीं डीआईजी होमगार्ड ने डीजी होमगार्ड बीके मौर्या को सौंप दी है। इतना ही नहीं जांच रिपोर्ट में मनीष दुबे के निलंबन की सिफारिश भी की गई है। सूत्रों ने बताया कि अब जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी, जिसके बाद मनीष दुबे पर कार्रवाई तय की जाएगी।

क्या था मामला 

ज्योति मौर्या और आलोक मौर्या के बीच विवाद का मामला पिछले दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। आलोक मौर्या ने एक वीडियो में मनीष दुबे और अपनी पत्नी ज्योति मौर्या के बीच अवैध संबंध होने का आरोप लगाया था, जिसके बाद से ज्योति मौर्या और मनीष दुबे पूरी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए थे। बता दें कि आलोक मौर्या और ज्योति मौर्या की वर्ष 2010 में शादी हुई थी, आलोक मौर्या और ज्योति मौर्या की वर्ष 2010 में शादी हुई थी, बाद में 2015 में यूपीपीएससी में एसडीएम के पद पर ज्योति मौर्या का चयन हो गया। पीसीएस अफसर बनने के बाद ज्योति मौर्या और आलोक मौर्या के बीच संबंधों में दरार आ गई थी।

ये भी पढ़ें-

टमाटर की सुरक्षा के लिए तैनात किए थे बाउंसर, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार, सपा कार्यकर्ता फरार

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।