1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: बलिया में भीषण सड़क हादसा, जीप और पिकअप गाड़ी की टक्कर में 6 लोगों की मौत

यूपी: बलिया में भीषण सड़क हादसा, जीप और पिकअप गाड़ी की टक्कर में 6 लोगों की मौत

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Feb 27, 2024 08:20 am IST,  Updated : Feb 27, 2024 09:46 am IST

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में भीषण सड़क हादसे की खबर है जिसमें छह लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हैं। कहा जा रहा है कि जीप और पिकअप गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई थी।

accident in ballia- India TV Hindi
बलिया में भीषण सड़क दुर्घटना Image Source : ANI

यूपी के बलिया जिले में भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक तिलक समारोह से लौट रहे तेज रफ्तार पिकअप और जीप में जोरदार टक्कर हो गई जिसमें  ठह लोगो की मौत हो गई और 10 लोग घायल हैं। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें जिला आस्पताल से वाराणसी रेफर किया गया है। घटना बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के सुघर छपरा मोड़ के पास की है। लौटते समय हुआ यह हादसा। SP ने कहा बहुत लोग घायलों है ।6 लोगो की मौत हो चुकी है ।घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा ।

बलिया के एसपी, देव रंजन वर्मा का कहना है, "बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुबह लगभग 3 से 3:30 बजे दो कारों और एक पिकअप ट्रक के बीच दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। एसपी ने कहा कि एक कार से सभी मृतक और घायल खेजुरी थाना क्षेत्र के मासुमपुर गांव से तिलक चढ़ाकर अपने घर लौट रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका आगे का इलाज चल रहा है।"

पुलिस के मुताबिक जहा चार घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं चार अन्य घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि घटना बलिया जिले के बैरिया के दुबे छपरा की है। 

मृतकों का नाम व पता-

 
1. अमित कुमार गुप्ता पुत्र अजय प्रताप गुप्ता उम्र लगभग 46 वर्ष निवासी भगवानपुर 
2. रणजीत शर्मा पुत्र वीरेन्द्र शर्मा उम्र लगभग 32 वर्ष
3. यश गुप्ता पुत्र मुन्ना  उम्र लगभग 09 वर्ष निवासी सलेमपुर मठिया थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया ।
4. राज गुप्ता  पुत्र मुन्ना गुप्ता उम्र लगभग 11 वर्ष निवासी सलेमपुर मठिया थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया
5. राजेन्द्र गुप्ता पुत्र धनपत गुप्ता उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी भगवानपुर 
6. अज्ञात उम्र लगभग 45 वर्ष
 

घायलों का नाम व पता-

 
1. बब्बन प्रसाद गौड़ पुत्र स्व0 बलेश्वर प्रसाद उम्र लगभग 35 वर्ष 
2. हजारी गुप्ता पुत्र लरपोचन गुप्ता उम्र लगभग 60 वर्ष
3. रमाशंकर गुप्ता पुत्र स्व0 त्रिलोकी गुप्ता उम्र लगभग 60 वर्ष
4. सोनू गुप्ता पुत्र सुभाष प्रसाद गुप्ता उम्र 31 वर्ष 
5. सतेन्द्र गुप्ता पुत्र राजेन्द्र गुप्ता उम्र लगभग 55 वर्ष 
6. पंकज गुप्ता पुत्र शैल कुमार गुप्ता उम्र लगभग 30 वर्ष
7. छितेश्वर गुप्ता पुत्र रामजनम उम्र लगभग 30 वर्ष
8. अमित पुत्र श्याम सुन्दर 
9. सीताराम पुत्र सुब्बा 
10. परशु राम पुत्र अज्ञात

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।