1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पति को गर्लफ्रेंड संग देख कार के सामने आ गई पत्नी, बोनट पर कई मीटर तक घसीटा; CCTV फुटेज आया सामने

पति को गर्लफ्रेंड संग देख कार के सामने आ गई पत्नी, बोनट पर कई मीटर तक घसीटा; CCTV फुटेज आया सामने

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Jun 07, 2026 09:55 pm IST,  Updated : Jun 07, 2026 09:55 pm IST

बरेली में एक महिला ने अपने पति को गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया। उसे रोकने के लिए पत्नी उसकी कार के सामने आ गई। इसके बाद पति ने महिला को कार की बोनट पर कई मीटर तक घसीटा। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

पति ने पत्नी को कार की बोनट पर घसीटा।- India TV Hindi
पति ने पत्नी को कार की बोनट पर घसीटा। Image Source : REPORTER INPUT

बरेली: जिले के थाना भमोरा इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने देखा कि उसका पति गांव की ही एक लड़की के साथ कार में बैठ कर जा रहा है। पति को रंगे हाथ पकड़ने के लिए पत्नी चलती कार के सामने खड़ी हो गई। यह देखकर पति ने कार की स्पीड बड़ा दी, लेकिन पत्नी कार के सामने से नहीं हटी। पत्नी चलती कार के बोनट पर चढ़ गई और कई मीटर तक चलती कार के आगे के हिस्से पर घसीटती हुई चली गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस दौरान महिला शोर भी करती रही, जिसकी आवाज सुनकर आस-पास के लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह से कार को रुकवाया। इसके बाद महिला को सुरक्षित उतारा गया। 

गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ा

बताया जा रहा है कि क्षेत्र के रहने वाले नेत्र पाल निवासी कटका रमन अपनी प्रेमिका के साथ कार में बैठकर जा रहा था। तभी दुचरा चौराहे पर अपने बच्चे के साथ खड़ी उसकी पत्नी गोदावरी ने पति को उसकी प्रेमिका के साथ देख लिया। पति को देखने के बाद वह कार के पीछे दौड़ी। दुचरा मंडी के पास लगे स्पीड ब्रेकर पर जब कार की गति धीमी हुई तो महिला कार के आगे के हिस्से पर चढ़ गई। इसके बाद महिला के पति ने कार की स्पीड बड़ा दी। महिला की चीख पुकार सुनकर लोगों ने कार का पीछा किया। थोड़ी देर बाद पति ने कार रोकी, जिसके बाद उसे बाहर निकाला गया। हालांकि भीड़ का फायदा उठाकर पति मौके से प्रेमिका को लेकर भाग गया।

घटना का वीडियो आया सामने

महिला की शिकायत पर परिजनों को थाने में बुलाया और बातचीत की गई। महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि एक मामला संज्ञान में आया है। एक महिला चलती हुई गाड़ी के बोनट पर बैठ गई। मामले में जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ कि महिला का नाम गोदावरी देवी है। महिला के पति के द्वारा गाड़ी चलाई जा रही थी। महिला के द्वारा इस गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया। वायरल वीडियो के आधार पर इस मामले में थाने पर मुकदमा पंजीकृत कर इस प्रकरण में आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है। (इनपुट- विकास साहनी)

यह भी पढ़ें-

मोबाइल छीनने पर भीड़ ने दी तालीबानी सजा, दो लोगों को अर्धनग्न करके घुमाया, रस्सी से बांधकर घसीटा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।