1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भतीजे पर आया चाची का दिल, पति ने खुद करा दी दोनों की शादी; बोला- 'मार भी सकती थी'

भतीजे पर आया चाची का दिल, पति ने खुद करा दी दोनों की शादी; बोला- 'मार भी सकती थी'

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Feb 15, 2026 06:24 pm IST,  Updated : Feb 15, 2026 06:52 pm IST

बागपत में एक महिला का उसके ही भतीजे के साथ प्रेम प्रसंग सामने आया है। पति को इस बारे में पता चला तो उसने खुद अपनी पत्नी की शादी प्रेमी से करा दी।

पति ने पत्नी की शादी प्रेमी से कराई।- India TV Hindi
पति ने पत्नी की शादी प्रेमी से कराई। Image Source : REPORTER INPUT

बागपत: जिले के दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहित महिला और उसके जेठ के बेटे के बीच लंबे समय से चल रहे संबंधों का खुलासा होने के बाद परिवार में बड़ा विवाद खड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ा कि पति ने पत्नी को अपने साथ रखने से साफ इनकार कर दिया। आखिरकार थाने के बाहर ही दोनों की शादी करा दी गई। वहीं ये मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल युवक की शादी उसकी चाची से करा दी गई है। 

पांच सालों से था संबंध

जानकारी के अनुसार, महिला का अपने भतीजे (जेठ के पुत्र) के साथ करीब पांच सालों से संबंध था। इस रिश्ते की भनक महिला के पति को लग गई, जिसके बाद घर में तीखा विवाद हुआ। नाराज पति ने अपने दोनों बेटों को अपने पास रखने का निर्णय लिया और पत्नी को घर छोड़ने के लिए कह दिया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन पति अपने फैसले पर अडिग रहा। उसने हाल के आपराधिक मामलों का हवाला देते हुए आशंका जताई कि अवैध संबंधों के चलते कई घटनाएं हो चुकी हैं, इसलिए वह किसी भी जोखिम से बचना चाहता है। इसी डर के चलते उसने पत्नी के साथ रहने से मना कर दिया।

थाने में करा दी दोनों की शादी

बाद में महिला, उसका पति और संबंधित युवक परिजनों के साथ दोघट थाने पहुंचे। वहां महिला और युवक ने स्पष्ट किया कि वे अपनी इच्छा से साथ रहना चाहते हैं और कस्बे से बाहर जाकर मजदूरी कर जीवनयापन करेंगे। थाने में मौजूद लोगों के सामने पति ने खुद दोनों के गले में वरमाला डलवाकर विवाह की रस्म पूरी कराई। बताया जा रहा है कि महिला के मायके पक्ष ने इस मामले में थाने आने से दूरी बनाए रखी। फिलहाल यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। (इनपुट- पारस जैन)

यह भी पढ़ें-

हवा में असंतुलित हुआ CM मोहन यादव का हेलीकॉप्टर, टला बड़ा हादसा; सामने आया VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।