1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Crime: अलीगढ़ में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या से मची सनसनी, चुनावी रंजिश में गई जान

UP Crime: अलीगढ़ में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या से मची सनसनी, चुनावी रंजिश में गई जान

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jun 12, 2024 07:34 am IST,  Updated : Jun 12, 2024 08:56 am IST

चुनावी रंजिश में अलीगढ़ के भाजपा कार्यकर्ता वीरेंद्र कुमार की सरेआम अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मची है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

bjp worker killed- India TV Hindi
भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

अलीगढ़ के थाना खैर क्षेत्र के गांव जड़ाना नगलिया के प्रधान पति व भाजपा कार्यकर्ता वीरेंद्र कुमार की कल शाम हमलावरों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। हत्या की इस घटना के पीछे प्रधानी के चुनाव की रंजिश की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी सहित पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू हो गई है। पुलिस ने पूर्व प्रधान पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। हत्या की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

दरअसल खैर थाना क्षेत्र के गांव जड़ाना नगलिया की प्रधान शीतल देवी के प्रति वीरेंद्र कुमार गांव के बाहर गौशाला देखने के लिए बाइक से जा रहे थे। गांव के करीब ही एक ट्यूबवेल के पास हमलावर पहले से घात लगाए बैठे थे। जैसे ही वीरेंद्र वहां पहुंचे हमलावरो ने वीरेंद्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। वीरेंद्र को करीब पांच गोलियां लगी और वह वहीं गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। वीरेंद्र के परिवार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

चुनावी रंजिश में हत्या की गई

मामले में प्रधानी चुनाव की रंजिश में हत्या किए जाने का आरोप पूर्व प्रधान पर लगाया जा रहा है। मृतक भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णपाल लाला के करीबी थे। कहा जा रहा है कि मृतक प्रधान पति वीरेंद्र कुमार और पूर्व प्रधान संजय कुमार के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। इन दोनों के परिवारों से ही इलाके में प्रधान बनते रहे हैं। पिछले पंचायत चुनाव में संजय कुमार प्रधान बने और इस बार हार गए थे इस बार वीरेंद्र कुमार की पत्नी शीतल प्रधान बनी हैं।

मृतक के भाई मणि शंकर ने बताया कि प्रधानी को लेकर रंजिश का मामला चला आ रहा था। मेरा भाई गौशाला जा रहा था और भी कुछ लोग साथ थे जो थोड़ा पीछे थे। गौशाला गांव से दो किलोमीटर के आसपास है। घटना मंगलवार की शाम की है। चार-पांच बंदे थे गांव के लोग थे। उन्होंने उसको रोका और चश्मा उतार कर बाइक पर रखा और उसके ऊपर गोलियां दाग दी। कम से कम आठ नौ राउंड फायरिंग की है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

जांच में जुटी है पुलिस 

भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ने बताया कि मेरे पास टेलीफोन आया जिसमें बताया गया कि वीरेंद्र प्रधान को गोली मार दी गई है। वीरेंद्र प्रधान की पत्नी शीतल प्रधान है।वह भाजपा का मजबूत कार्यकर्ता था। मैं समझता हूं कि पूरे क्षेत्र में ऐसा प्रधान नहीं होगा। बहुत ही सज्जन और अच्छा व्यक्ति था। ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। 

मामले पर अलीगढ़ के एसएसपी संजीव सुमन ने बताया कि जड़ाना गांव की घटना है। यहां एक व्यक्ति वीरेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है उनकी वाइफ प्रधान है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची है। पूरे तथ्यों की छानबीन की जा रही है। अभी सत्यता बहुत क्लियर नहीं है। अभी पूर्व प्रधान के ऊपर आरोप लगाए गए हैं। हम लोग दबिश दे रहे हैं। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।  जो भी आरोप लगाये जा रहे हैं वह यही है कि प्रधानी चुनाव को लेकर यह घटना हुई है। 

(अलीगढ़ से प्रदीप की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

युवती को घर से उठा ले गए उसके चाचा, हत्या कर दरवाजे पर फेंका शव

यूपी में टोल को लेकर भड़का ड्राइवर, बुलडोजर से मचाई तोड़फोड़, पढ़ें पूरा मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।