1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रेप पीड़िता से इंस्पेक्टर ने की अश्लील बातें, ऑडियो वायरल होने पर SP ने कार्रवाई करते हुए किया निलंबित

रेप पीड़िता से इंस्पेक्टर ने की अश्लील बातें, ऑडियो वायरल होने पर SP ने कार्रवाई करते हुए किया निलंबित

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 28, 2023 05:23 pm IST,  Updated : Sep 28, 2023 05:25 pm IST

संभल में एक इंस्पेक्टर ने रेप पीड़िता की मदद के बहाने उससे अश्लील बातचीत की। इस बातचीत का ऑडिया वायरल होने और पीड़िता के भाई की शिकायत पर SP ने कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है।

संभल में रेप पीड़िता से अश्लील बात करने वाले इंस्पेक्टर सस्पेंड- India TV Hindi
संभल में रेप पीड़िता से अश्लील बात करने वाले इंस्पेक्टर सस्पेंड Image Source : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश: राज्य के संभल से एक ऐसा मामला सामने आया है जो पुलिस विभाग को शर्मसार कर देगा। एक रेप पीड़िता ने पुलिस से उम्मीद लगाई कि वो उसे न्याय दिलाएगी मगर पुलिस इंस्पेक्टर ने उससे जांच के बहाने अश्लील बातचीत की। इस बातचीत का ऑडियो वायरल होने और पीड़िता के भाई की शिकायत पर SP कुलदीप सिंह गुनावत ने गुन्नौर कोतवाली के इंस्पेक्टर अशोक कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। आपको बता दें कि जून में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। 

इंस्पेक्टर ने रेप पीड़िता से की अश्लील बातचीत

जून में नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले की जांत गुन्नौर कोतवाली के इंस्पेक्टर अशोक कुमार कर रहे थे। उन्होंने जांच के बहाने लड़की से अश्लील सवाल पूछे। फोन पर हुई इस बातचीत में पीड़िता पर सभी आरोपियों में से केवल 2 आरोपियों का नाम लेने का दवाब भी बनाया गया। परिजनों ने बताया कि पुलिस इंस्पेक्टर हमारी बेटी को पूछताछ के नाम पर फोन करके परेशान करते थे।

पीड़िता के परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

नाबालिग लड़की के परिजनों ने सस्पेंडेंड पुलिस इंस्पेक्टर पर और भी कई आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि इंस्पेक्टर ने आरोपियों के साथ मिलकर पीड़िता के बयान को बदलकर लिखा। उन्होंने आगे बताया कि जब चार्जशीट कोर्ट में दायर हुई तब इस बात का पता चला कि इंस्पेक्टर ने बयानों को गलत दर्ज किया है।

भाई ने SP से की शिकायत

रेप पीड़िता से फोन पर अश्लील बातचीत करने का ऑडिया वायरल होने और उसके भाई द्वारा शिकायत करने के बाद SP कुलदीप सिंह गुनावत ने इंस्पेक्टर अशोक कुमार को निलंबित कर दिया है। और इस मामले की जांच ASP को दी है।

ये भी पढ़ें-

अब तो हो गई पढ़ाई! सरकारी स्कूल की टीचर रील्स बनाने में मस्त, बच्चों से कराती हैं लाइक और सब्सक्राइब

UP STF को मिली बड़ी कामयाबी! सद्दाम गिरफ्तार, जानें कौन है ये जिसपर था एक लाख रुपये का इनाम

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।