Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. किराएदार को मकान मालिक से हुआ प्यार, भागकर मंदिर में रचाई शादी, धमकी के बाद पति ने CM से सुरक्षा की लगाई गुहार

किराएदार को मकान मालिक से हुआ प्यार, भागकर मंदिर में रचाई शादी, धमकी के बाद पति ने CM से सुरक्षा की लगाई गुहार

Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1 Published : Jun 29, 2025 09:05 pm IST, Updated : Jun 29, 2025 09:21 pm IST

एक महिला अपने पति को धोखा देकर तीन साल के बच्चे को लेकर किराएदार प्रेमी संग शादी कर ली। धमकी के बाद अब पीड़ित पति सुरक्षा की गुहार लगा रहा है।

तीन साल के बेटे को लेकर महिला प्रेमी संग हुई फरार- India TV Hindi
तीन साल के बेटे को लेकर महिला प्रेमी संग हुई फरार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला के लाइन बाजार थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां की एक महिला अपने पति को धोखा देकर अपने किराएदार प्रेमी के साथ फरार हो गई और उससे मंदिर में शादी कर ली। महिला अपने साथ तीन साल के बेटे को भी ले गई है। इस घटना से आहत पति ने अपनी सुरक्षा के साथ अपने बच्चे की वापसी के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है।

2024 में घर में किराए पर कमरा दिया

राजा राम सिंह कॉलोनी निवासी अभिषेक प्रजापति ने अप्रैल 2024 में अनुराग सिंह नाम के एक युवक को अपने घर में किराए पर कमरा दिया था। अनुराग अपनी पत्नी के साथ यहां रहने आया था। इसी दौरान अनुराग और मकान मालिक अभिषेक की पत्नी रूपल के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों में प्रेम संबंध बन गया।

शादी का वीडियो व्हाट्सएप पर भेजा

अभिषेक प्रजापति की शादी 23 अप्रैल 2021 को उर्दू बाजार निवासी रूपल जायसवाल से हुई थी। उनका एक तीन साल का बेटा भी है। अभिषेक का आरोप है कि 25 सितंबर 2024 को उनकी पत्नी रूपल अपने बेटे को लेकर अनुराग सिंह के साथ फरार हो गई। इसके बाद दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली और अपनी शादी का वीडियो अभिषेक को व्हाट्सएप पर भेज दिया।

पति ने पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई

पत्नी और बच्चे के अचानक लापता होने पर अभिषेक ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। यह मामला बाद में न्यायालय पहुंचा, जिसके बाद इसकी जांच का जिम्मा टीडी कॉलेज चौकी प्रभारी को सौंपा गया।

सुलह करने से इंकार, बेटे की वापसी की मांग

इस बीच, अनुराग और रूपल ने अभिषेक से सुलह करने की कोशिश की, लेकिन अभिषेक ने सुलह से इंकार करते हुए अपने बेटे की वापसी की मांग की। अभिषेक का आरोप है कि कोर्ट से लौटने के बाद अनुराग सिंह और उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

7 साल से कम उम्र का बेटा, 9 महीने से नहीं मिला

इन घटनाओं से परेशान होकर अभिषेक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से IGRS पोर्टल के माध्यम से अपनी सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। अभिषेक का कहना है कि इस घटना को 9 महीने बीत चुके हैं, लेकिन उन्हें अभी तक अपने बेटे से मिलने का मौका नहीं मिला है। उनका कहना है कि उनका बेटा सात साल से कम उम्र का है और वह न्याय पाने के लिए लगातार प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

(रिपोर्ट-  सुधाकर शुक्ला)

ये भी पढ़ें-

"वे संघर्ष करना चाहते हैं तो करें", वक्फ कानून के खिलाफ पटना में चल रहे विरोध प्रर्दशन पर PK का बड़ा बयान, बता दी अपनी राय

"शादी से पहले जबरन धर्म परिवर्तन कराया", बहू की शिकायत पर नामचीन स्कूल का मालिक गिरफ्तार

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement