1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बाढ़ के बीच 5 किमी पैदल चलकर दुल्हनियां लेने पहुंचा दूल्हा, ऐसी शादी देखी है क्या; VIDEO

बाढ़ के बीच 5 किमी पैदल चलकर दुल्हनियां लेने पहुंचा दूल्हा, ऐसी शादी देखी है क्या; VIDEO

 Published : Jul 09, 2024 05:47 pm IST,  Updated : Jul 09, 2024 05:53 pm IST

बाढ़ को देखते हुए बारातियों ने बारात को वापस घर ले जाने की सलाह दी, लेकिन दूल्हे सुनील सिंह चौहान ने हिम्मत नहीं हारी। बाढ़ के पानी से गुजर कर 5 किलोमीटर का सफर तय कर अपनी दुल्हन को लेने उसके घर पहुंच गया।

groom in flood- India TV Hindi
बाढ़ के आगे दूल्हे ने नहीं मानी हार Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते कई जिलों में नदियां उफान पर हैं। लखनऊ, गोंडा, लखीमपुर खीरी, बरेली, बस्ती में लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। लखीमपुर खीरी जिले में आज सुबह जब दूल्हा गाजे बाजे के साथ बारात लेकर अपने घर से निकला तो सड़क के ऊपर से बाढ़ का पानी तेज तेज रफ्तार से बह रहा था। जब दूल्हे और बारातियों ने शारदा और घाघरा नदी के रौद्र रूप को देखा तो एक बार उनकी भी हिम्मत जवाब दे गई। बारातियों ने बारात को वापस घर ले जाने की सलाह दी, लेकिन दूल्हे सुनील सिंह चौहान ने हिम्मत नहीं हारी। बाढ़ के पानी से गुजर कर 5 किलोमीटर का सफर तय कर अपनी दुल्हन को लेने उसके घर पहुंच गया।

बाढ़ के बीच बारात लेकर पैदल जा रहे दूल्हे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला जो अब जमकर वायरल हो रहा है।

बाढ़ के देख वापस जाने लगे बाराती

मामला लखीमपुर खीरी के पलिया तहसील के थाना मझगईं क्षेत्र के दौलतापुर का है जहां सुनील सिंह चौहान नाम के युवक की शादी धौरहरा के सूरजपुर के राधेश्याम की लड़की सुमित्रा देवी के साथ तय हुई थी। बारात का दिन 9 जुलाई का तय किया गया था। आज सुबह जब दूल्हा गाजे बाजे के साथ बारात लेकर अपने घर से निकला तो बहम्मनपुर के पास सड़क के ऊपर से बाढ़ का पानी तेजी से बह रहा था। जब दूल्हा और बारातियों ने बहते हुए पानी को देखा तो एक बार उनकी भी हिम्मत जवाब दे गई। बारातियों ने बारात को वापस घर ले जाने की सलाह दी, लेकिन दूल्हे सुनील सिंह चौहान ने हिम्मत नहीं हारी।

दूल्हे ने नहीं मानी हार

दूल्हा बने सुनील ने कहा कि चाहे कुछ भी करना पड़े शादी आज ही होगी और बारात भी जाएगी। दूल्हे की हिम्मत देखकर बरतिया में भी जोश आ गया जिसके बाद सभी जरूरी सामान बारातियों ने अपने कंधे पर उठा लिया और चल पड़े दुल्हनिया लेने। सभी ने हिम्मत दिखाते हुए बाढ़ के पानी से गुजर कर लगभग 5 किलोमीटर का सफर पैदल ही तय कर डाला। दूल्हे के हौसले के चलते बारात दुल्हन के घर पहुंच गई जिससे दुल्हन पक्ष के लोगों के चेहरों पर खुशियां छा गई।

(रिपोर्ट-प्रतीक श्रीवास्तव)

यह भी पढ़ें-

प्रेमी कांस्टेबल की शादी कहीं और हुई फिक्स, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर ऐंठे लाखों रुपये, उसके बाद जो हुआ...

घर की पानी की टंकी में मिली 2 सगे भाइयों की लाशें, सबके मन में सवाल, हत्या या आत्महत्या?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।