1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Election Results 2024: उत्तर प्रदेश की इन सीटों पर सपा-कांग्रेस आगे, भाजपा को पछाड़ा

Lok Sabha Election Results 2024: उत्तर प्रदेश की इन सीटों पर सपा-कांग्रेस आगे, भाजपा को पछाड़ा

 Written By: Subhash Kumar
 Published : Jun 04, 2024 11:52 am IST,  Updated : Jun 04, 2024 11:54 am IST

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना जारी है। इस चुनाव में सबसे अहम राज्य उत्तर प्रदेश है। और इसी राज्य में सपा कांग्रेस के गठबंधन ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी है। आइए जानते हैं कुछ जरूरी आंकड़े।

उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव परिणाम।- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव परिणाम। Image Source : PTI

लोकसबा चुनाव 2024 के परिणाम धीरे-धीरे सामने आने लगे हैं। रुझानों से साफ पता लग रहा है कि विपक्षी दलों के इंडी अलायंस ने भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को कड़ी टक्कर दी है। इसमें भाजपा को सबसे ज्यादा झटका उत्तर प्रदेश में लग रहा है। सपा और कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार राज्य की कई बड़ी सीटों पर आगे चल रहे हैं। आइए जानते हैं कि वे कौन सी सीटें हैं जहां अब तक की मतगणना में सपा ने भाजपा को पछाड़ा है।

किसे कितनी सीटें?

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 7 चरणों में यूपी की 80 सीटों पर चुनाव संपन्न हुए थे। 4 जून को जारी मतगणना में यहां भाजपा को 36, समाजवादी पार्टी को 33, कांग्रेस को 8 और RLD को 2 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। अभी कई राउंड की वोटिंग बाकी है इसलिए इन आंकड़ों में लगातार परिवर्तन भी हो रहे हैं। लेकिन एक बात साफ है कि विपक्ष ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी है।ट

किन सीटों पर आगे है सपा-कांग्रेस?

सहारनपुर, सीतापुर, अमरोहा, रायबरेली, अमेठी, बाराबंकी (SC), बांसगांव (SC) और फतेहपुर सीकरी में कांग्रेस के प्रत्याशी आगे हैं। वहीं, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल, अमरोहा, फिरोज़ाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, खीरी, धौरहरा, मिश्रिख (SC), मोहनलालगंज (SC), सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, इटावा, कन्नौज, जालौन, कौशांबी, अयोध्या, आंबेडकर नगर, श्रावस्ती, बस्ती, संत कबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, घोसी, सलेमपुर, बलिया, मछलीशहर, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज में सपा को बढ़त मिली हुई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।