1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांग्रेस नेता सुबह BJP में गए, शाम को घर वापसी; बोले- मैं तो स्मृति ईरानी के आवास पर मिलने गया था, जबरन...

कांग्रेस नेता सुबह BJP में गए, शाम को घर वापसी; बोले- मैं तो स्मृति ईरानी के आवास पर मिलने गया था, जबरन...

 Published : Apr 19, 2024 08:43 am IST,  Updated : Apr 19, 2024 08:43 am IST

कांग्रेस नेता विकास का कहना है कि वह पहले भी कांग्रेस में थे और आगे भी कांग्रेस में ही रहेंगे। वहीं, भाजपा का कहना है कि उन्हें कोई बुलाने नहीं गया था। अब वह किसी दबाव में अनर्गल बातें बोल रहे हैं। वह भाजपा ही ज्वाइन करने आए थे। उन पर कांग्रेस की ओर से दबाव बनाया गया होगा और वो पलट गए।

Smriti irani vikas agrahari- India TV Hindi
विकास अग्रहरि की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। Image Source : FILE PHOTO

उत्तर प्रदेश की वीआईपी सीट में शुमार अमेठी में चुनावी शह-मात का खेल चल रहा है। कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश सह समन्वयक विकास अग्रहरि ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और भाजपा के जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र के सामने भाजपा का दामन थामा। दोपहर बाद उनका मन बदल गया और उन्होंने घर वापसी कर ली।

'पहले भी कांग्रेस में था, आगे भी कांग्रेस में रहूंगा'

कांग्रेस नेता विकास अग्रहरि ने बताया कि वह अपने निजी काम से सांसद के आवास पर गए थे। वहां जबरन भाजपा नेताओं और स्मृति ईरानी ने भगवा गमछा पहनाकर भाजपा में शामिल करवा दिया। कांग्रेस नेता विकास का कहना है कि वह पहले भी कांग्रेस में थे और आगे भी कांग्रेस में ही रहेंगे।

क्या बोली बीजेपी?

अमेठी के भाजपा जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र का दावा है कि विकास अग्रहरि भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्हें कोई बुलाने नहीं गया था। अब वह किसी दबाव में अनर्गल बातें बोल रहे हैं। इस समय वैसे भी राज्य में आचार संहिता लगी हुई है। विकास योजनाओं से जुड़े काम बंद हैं तो कांग्रेस के नेता कौन सा काम लेकर आए थे। वह झूठ बोल रहे हैं। वह भाजपा ही ज्वाइन करने आए थे। उन पर कांग्रेस की ओर से दबाव बनाया गया होगा और वो पलट गए।

बता दें कि इसी महीने विकास को कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल का कॉर्डिनेटर बनाया गया है। हाल ही में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रहे राजेश्वर प्रताप सिंह उर्फ ननके सिंह कांग्रेस छोड़कर स्मृति के सामने भाजपा में शामिल हो गए थे।

कांग्रेस ने स्मृति ईरानी को दी चुनौती

इस बीच कांग्रेस ने अमेठी से भाजपा की सांसद स्मृति ईरानी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने स्मृति ईरानी से अपने निर्वाचन क्षेत्र में कराए गए कोई पांच काम गिनाने की चुनौती देते हुए दावा किया कि कांग्रेस का एक छोटा कार्यकर्ता भी ईरानी को इस बार लोकसभा चुनाव में हरा सकता है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि स्मृति जी घबराई हुई हैं। अगर उन्होंने वहां काम किया होता, तो उन्हें डर नहीं लगता। कांग्रेस ने अमेठी में विकास की गाथा लिखी है।’’ (इनपुट- IANS)

यह भी पढ़ें-

सुप्रिया सुले ने प्रतिद्वंदी भाभी सुनेत्रा पवार से ले रखा है इतने लाख का लोन, बारामती में आमने-सामने

चुनाव FlashBack: अफवाह के कारण जीता हुआ चुनाव हार गए थे अटल बिहारी वाजपेयी, पढ़ें पूरा किस्सा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।