1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: मेरठ में पार्टी की जीत से उत्साहित BJP नेता ने SP को धमकाया, कहा- होश में रहो, सरकार आज भी हमारी है, कल भी रहेगी

VIDEO: मेरठ में पार्टी की जीत से उत्साहित BJP नेता ने SP को धमकाया, कहा- होश में रहो, सरकार आज भी हमारी है, कल भी रहेगी

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 05, 2024 07:56 am IST,  Updated : Jun 05, 2024 08:16 am IST

मेरठ से अरुण गोविल के जीतने की खबर सुनकर बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा मतगणना स्थल कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी एसपी क्राइम अनीत कुमार से नोकझोंक हो गई।

Vineet Aggarwal- India TV Hindi
विनीत अग्रवाल Image Source : INDIA TV

मेरठ: यूपी की मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी अरुण गोविल की जीत हुई है। ऐसे में बीजेपी के स्थानीय नेता और पदाधिकारी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस बीच खबर आई कि बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल की एसपी क्राइम अनीत कुमार से तीखी बहस हुई है। इस दौरान विनीत ने एसपी को धमकी देते हुए कहा कि होश में रहो।

क्या है पूरा मामला?

अरुण गोविल के जीतने की खबर सुनकर बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा मतगणना स्थल कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे थे। विश्वविद्यालय के गेट के बाहर पुलिस ने उनकी कार रोक दी तो विनीत नाराज हो गए।

विनीत की एसपी क्राइम अनीत कुमार से तीखी नोंकझोंक हुई। कार को मतगणना स्थल के अंदर ले जाने से रोकने पर विनीत ने एसपी क्राइम अनीत कुमार को खूब खरी-खोटी सुनाई। विनीत ने एसपी को धमकी देते हुए कहा कि सरकार हमारी है, तुमको देख लूंगा। 

बीजेपी नेता ने पैरामिलिट्री फोर्स के अधिकारियों को भी जमकर सुनाया। वहीं एसपी क्राइम अनीत कुमार ने विनीत से कहा कि वह सरकार की नौकरी करते हैं, न कि आपकी। नोकझोंक का यह वीडियो अब वायरल हो रहा है।' (इनपुट: हिमा अग्रवाल)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।