Saturday, January 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में ट्रेन के आगे क्यों कूदे एक ही ऑफिस में काम करने वाले युवक-युवती? जानें पूरा मामला

लखनऊ में ट्रेन के आगे क्यों कूदे एक ही ऑफिस में काम करने वाले युवक-युवती? जानें पूरा मामला

लखनऊ से आए युवक-युवती के खुदकुशी के मामले ने चौंका दिया है। यहां एक ही दफ्तर में काम करने वाले पुरुष और महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर मौत को गले लगा लिया।

Reported By : Ruchi Kumar Edited By : Vinay Trivedi Published : Jan 11, 2026 02:55 pm IST, Updated : Jan 11, 2026 02:55 pm IST
lucknow couple death case- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT लखनऊ में युवक-युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान।

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में शनिवार को तब हड़कंप मच गया जब रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर एक पुरुष और महिला ने अपनी जान दे दी। दोनों की पहचान लखनऊ के रहने वालों के तौर पर की गई। इसमें से पुरुष शादीशुदा था और महिला अविवाहित थी। दोनों एक कैंट इलाके के एक ही ऑफिस में काम करते थे। दोनों ने अपनी जान क्यों दे दी, उनकी क्या मजबूरी थी, इसके बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।

आलमनगर स्टेशन के पास 2 लोगों ने की खुदकुशी

पुलिस के मुताबिक, 10 जनवरी को तालकटोरा थाना इलाके से दो लोगों के आत्महत्या करने की खबर मिली। यह घटना आलमनगर स्टेशन के पास रेलवे जलालपुर फाटक पर हुई। यहां एक पुरुष और एक महिला के ट्रेन से कटकर खुदकुशी करने के बारे में पता चला। इसकी सूचना मिलते ही थाना तालकटोरा की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जरूरी जांच शुरू की। फील्ड यूनिट की तरफ से मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। 

पुलिस ने की दोनों मृतकों की पहचान

मौके से मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतकों की पहचान की गई है। इनमें लखनऊ के अर्जुनगंज की निवासी दीपाली थीं। जिनकी उम्र करीब 25 साल थी। वहीं, दूसरे मृतक का कान सूर्यकांत आधार कार्ड में लिखा मिला। उनकी उम्र 40 साल थी। वह लखनऊ के निशातगंज के रहने वाले थे।

एक ही ऑफिस में काम करते थे दीपाली-सूर्यकांत

थाना सुशांत गोल्फ सिटी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, मृतका दीपाली की गुमशुदगी की शिकायत 2 दिन पहले दर्ज करवाई गई थी। दोनों मृतक थाना कैंट इलाके के एक प्राइवेट ऑफिस में एक साथ काम करते थे।

पुलिस ने परिवार वालों को दी जानकारी

शुरुआती जांच में यह फैक्ट सामने आया है कि मृतक सूर्यकांत शादीशुदा था, जबकि मृतका की शादी नहीं हुई थी। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कर लिया गया है। अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उनके परिवार वालों को खबर दे दी गई है। मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें-

महिलाओं ने साड़ी में खेला फुटबॉल मैच, जमकर वायरल हो रहा VIDEO; हो रही तारीफ

रोड रोलर के नीचे आने से सुपरवाइजर की मौत, CCTV कैमरे में हुआ कैद हादसा

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement