1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में चलती कार पर तड़ातड़ फायरिंग, वारदात के बाद Reel बनाकर लिखा- ये ट्रेलर था, फिल्म बाकी है

लखनऊ में चलती कार पर तड़ातड़ फायरिंग, वारदात के बाद Reel बनाकर लिखा- ये ट्रेलर था, फिल्म बाकी है

 Reported By: Vishal Singh, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Oct 29, 2025 01:04 pm IST,  Updated : Oct 29, 2025 01:04 pm IST

घटना के आरोपी ने सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाने के लिए एक इंस्टाग्राम रील भी पोस्ट की और लिखा- अभी तो ट्रेलर था, फिल्म बाकी है। इस पोस्ट के बाद पीड़ित युवका और उसका परिवार दहशत में हैं।

firing on moving car- India TV Hindi
चलती कार पर की फायरिंग। Image Source : REPORTER INPUT

लखनऊ के शहीद पथ पर एक बदमाश ने चलती कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि यह फायरिंग आपसी रंजिश के चलते की गई। बदमाश ने कार सवार युवक पर निशाना साधते हुए गोलियां बरसाईं, लेकिन गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया। गोलियां उसकी कार के दरवाजे और शीशे में लगीं।

वारदात के बाद बनाई रील

आरोपी की पहचान रितिक पोखाल उर्फ भोला के रूप में हुई है। उसने चलती कार पर दो राउंड फायर किया और फरार हो गया। पीड़ित का कहना है कि रितिक अपने साथियों के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से आया और उसकी चलती गाड़ी पर फायरिंग कर दी। इतना ही नहीं, घटना के बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाने के लिए एक इंस्टाग्राम रील भी पोस्ट की और लिखा- अभी तो ट्रेलर था, फिल्म बाकी है। इस पोस्ट के बाद पीड़ित और उसके परिवार के लोग दहशत में हैं।

लखनऊ में गैंग चलाता है रितिक

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, बिजनौर थाना क्षेत्र में रहने वाला आरोपी रितिक पोखाल सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रीलें बनाता रहा है। वह लखनऊ में एक गैंग चलाता है और इलाके में अवैध वसूली करता है। उसके खिलाफ पहले से ही कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें रंगदारी, मारपीट, धमकी और तोड़फोड़ के मामले शामिल हैं। पुलिस ने फायरिंग की जगह से कारतूस के खोखे बरामद किए हैं और आरोपी रितिक की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।