1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पकड़ी गई हनीट्रैप गैंग की सरगना, नाबालिग का यौन शोषण कर बनाया वीडियो और मांगी 25 लाख की रंगदारी

पकड़ी गई हनीट्रैप गैंग की सरगना, नाबालिग का यौन शोषण कर बनाया वीडियो और मांगी 25 लाख की रंगदारी

 Reported By: Ruchi Kumar, Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Apr 19, 2026 05:25 pm IST,  Updated : Apr 19, 2026 05:25 pm IST

Honey Trap Case Lucknow: भोले-भाले युवकों को हनीट्रैप में फंसाकर उनके घरवालों से लाखों रुपये वसूलने वाली महिला को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। उसे हनीट्रैप गैंग का सरगना बताया जा रहा है। जानें ये पूरा मामला क्या है।

Lucknow honey trap gang- India TV Hindi
लखनऊ में हनीट्रैप गैंग की सरगना गिरफ्तार की गई है। Image Source : REPORTERS INPUT

Lucknow Honey Trap Gang: यूपी के लखनऊ में एक नाबालिग लड़के को हनीट्रैप में फंसा कर 25 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गिरोह की सरगना महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला पर आरोप है कि वो एक नाबालिग लड़के को बहला-फुसला कर नैनीताल ले गई थी, जहां उसके अश्लील वीडियो बनाए, आपत्तिजनक फोटो खींची और फिर ब्लैकमेल करने लगी।

नाबालिग को बहला-फुसला कर ले गई नैनीताल

ये मामला पुराने लखनऊ का है। आरोप है कि आरोपी महिला ने नौंवी क्लास में पढ़ने वाले एक नाबालिग लड़के का अपहरण किया और उसे बहला-फुसला कर नैनीताल ले गई। नाबालिग छात्र की मां ने इंडिया टीवी को बताया कि उनका बेटा 17 फरवरी को दोपहर 12 बजे लापता हो गया था। बहुत ढूंढने पर नहीं मिला तो छात्र के माता-पिता ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखवाई।

होटल में नाबालिग संग बनाए अश्लील वीडियो

फिर करीब चार दिन बाद छात्र को बरामद कर लिया गया। लेकिन वो गुमसुम रहने लगा। जब मां ने बहुत पूछा तो पता चला कि बेटे के दोस्त की भाभी उसे बहला-फुसला कर नैनीताल ले गई थी, जहां होटल में उसने उसके अश्लील वीडियो बनाए और फिर रंगदारी मांगने लगी।

नाबालिग के घरवालों से की 25 लाख की डिमांड

छात्र की मां के मुताबिक, पहले आरोपी महिला 5 लाख रुपये मांग रही थी। लेकिन फिर 25 लाख रुपये की डिमांड करने लगी। ना देने पर छात्र के पिता और दोस्तों को गैंगरेप में फसाने की धमकी देने लगी।

पहले भी हनीट्रैप में फंसाकर कर चुकी है वसूली

जान लें कि पुलिस ने आरोपी महिला को रंगदारी मांगने और POCSO एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है। लड़के की मां का आरोप है कि आरोपी महिला पहले भी कई लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर वसूली कर चुकी है। शहर में धड़ल्ले से वह ऐसा काम कर रही है।

ये भी पढ़ें- सोती रहीं 11 साल की जुड़वां बेटियां, पिता ने रेत दिया गला, कई घंटों तक शवों के पास बैठा रहा हत्यारा दवा कारोबारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।