1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. "महादेव ,मेरी जिंदगी में अब बचा ही क्या है", सुसाइड नोट लिखकर पांचवीं मंजिल से कूदी महिला

"महादेव ,मेरी जिंदगी में अब बचा ही क्या है", सुसाइड नोट लिखकर पांचवीं मंजिल से कूदी महिला

 Published : Feb 07, 2026 11:42 am IST,  Updated : Feb 07, 2026 11:42 am IST

ग्रेटर नोएडा में एक युवती ने पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें लिखा है-"महादेव ,मेरी जिंदगी में अब बचा ही क्या है।"

UP Police- India TV Hindi
यूपी पुलिस ( प्रतिकात्मक तस्वीर) Image Source : REPORTER INPUT

ग्रेटर नोएडा: जीवन अनमोल है। लेकिन कुछ लोग अंदर से इतने कमजोर होते हैं कि डिप्रेशन में आकर खुदकुशी जैसा घातक कदम उठा लेते हैं। ऐसा ही एक मामला ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां एक युवती ने सुसाइड नोट में लिखा महादेव ,मेरी जिंदगी में अब बचा ही क्या है.. और फिर पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

नानी के साथ रहती थी युवती

दरअसल, मूलरूप से जौनपुर के खोजी गांव की रहने वाली बरखा सिंह(30) जलपुरा गांव के ट्विंस बिल्डिंग में अपनी नानी के साथ बचपन से ही रहती थी। युवती की मां की मौत उसके बचपन में ही हो चुकी थी, वहीं उसके  पिता उससे अलग रहते हैं।

गुरुवार रात की घटना

गुरुवार रात करीब 8:30 बजे युवती अपने फ्लैट की छत पर गई और वहां से उसने पांचवी मंजिल से कूदकर कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मृतका के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने लिखा कि "महादेव ,मेरी जिंदगी में अब बचा ही क्या है, मैं अब जीना नहीं चाहती । मेरी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए।"

पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी युवती

शुरुआती जांच में पता चला है कि युवती को उसकी नानी ने पढ़ाया लिखाया है। पुलिस को परिजनों ने बताया कि युवती पिछले कई दिन से मानसिक रूप से तनाव में रह रही थी, उसका सपना मेकअप आर्टिस्ट बनने का था, जिसके लिए वह काफी समय से प्रयास कर रही थी, मगर निजी कारणों और पारिवारिक परिस्थितियों के चलते वह अवसाद में रहने लगी थी। अभी तक परिजनों के द्वारा इस मामले में कोई भी शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

रिपोर्ट-राहुल ठाकुर, ग्रेटर नोएडा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।