1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महाकुंभ अमृत स्नान, सुबह तीन बजे से ही वॉर रूम में डटे सीएम योगी, ले रहे हैं लाइव अपडेट

महाकुंभ अमृत स्नान, सुबह तीन बजे से ही वॉर रूम में डटे सीएम योगी, ले रहे हैं लाइव अपडेट

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Kajal Kumari
 Published : Feb 03, 2025 11:26 am IST,  Updated : Feb 03, 2025 11:38 am IST

बसंत पंचमी के मौके पर महाकुंभ का आज तीसरा अमृत स्नान जारी है। सीएम योगी आदित्यनाथ खुद वॉर रूम में सुबह तीन बजे से बैठे हैं और पल पल की जानकारी ले रहे हैं।

महाकुंभ अमृत स्नान का सीएम योगी ले रहे हैं अपडेट- India TV Hindi
महाकुंभ अमृत स्नान का सीएम योगी ले रहे हैं अपडेट

बसंत पंचमी के दिन महाकुंभ के अमृत स्नान के लिए सुबह से ही प्रमुख अखाड़ों और श्रद्धालुओं की काफी भीड़ इकट्ठा हुई है और लोग श्रद्धापूर्वक त्रिवेणी में डुबकी लगा रहे हैं। स्नान में उमड़ी भीड़ और व्यवस्था पर सीएम योगी आदित्यनाथ की पैनी नजर है। सुबह से ही योगी आदित्यनाथ ने कुंभ स्नान का गहन निरीक्षण करने में लगे हैं। सीएम योगी का विशेष ध्यान साधु संतों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था पर टिका है। सीएम योगी तड़के सुबह तीन बजे से ही पल पल की अपडेट ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसंत पंचमी के पावन अवसर पर अमृत स्नान की व्यवस्था की निगरानी के लिए प्रातः साढ़े तीन बजे से ही अपने सरकारी आवास स्थित वॉर रूम में बैठक की है। उन्होंने डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के साथ लगातार अपडेट प्राप्त किए और आवश्यक निर्देश दिए हैं।

वॉर रूम में मुख्यमंत्री की सक्रिय निगरानी

मुख्यमंत्री योगी ने इस महत्वपूर्ण आयोजन की सुरक्षा और व्यवस्था के संदर्भ में पूरी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि स्नान के दौरान किसी भी प्रकार की कोई भी असुविधा न हो और सभी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा प्रदान की जाए।

अधिकारियों को निर्देश

योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्नान स्थल पर पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें और श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक इंतजाम पूरा करें। साथ ही, उन्होंने आस्था के इस महान पर्व पर प्रशासन की तत्परता को बढ़ाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित किया, ताकि हजारों श्रद्धालुओं को बिना किसी समस्या के संगम में स्नान का लाभ मिल सके।

बता दें कि इससे पहले हुए अमृत स्नान के दौरान भगदड़ मच गई थी जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना पर योगी सरकार पर कई तरह के सवाल उठाए गए थे। इस घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह से सतर्क था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।