1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मौत पर आंसू बहा रहे थे परिजन, अचानक सामने आ गया बुजुर्ग; फिर पोस्टमार्टम कराया वो लाश किसकी थी?

मौत पर आंसू बहा रहे थे परिजन, अचानक सामने आ गया बुजुर्ग; फिर पोस्टमार्टम कराया वो लाश किसकी थी?

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Feb 05, 2024 10:41 pm IST,  Updated : Feb 05, 2024 10:42 pm IST

65 वर्षीय देवी दयाल रविवार को गांव सुलखनपुर एक रिश्तेदारी में गए हुए थे। रात को वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने सोचा कि वह रिश्तेदारी में रुक गए होंगे। सोमवार की सुबह परिजन को सूचना मिली कि वृद्ध सड़क हादसे का शिकार हुए है।

बुजुर्ग देवी दयाल- India TV Hindi
बुजुर्ग देवी दयाल Image Source : INDIA TV

मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के गांव चंदरपुर निवासी एक बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत की खबर आने के बाद परिजन बिलख रहे थे तभी अचानक वह सामने आ गए। बुजुर्ग को जीवित देख परिजन के होश उड़ गए। गलत पहचान के चलते पुलिस ने किसी अन्य के शव का पोस्टमार्टम करा दिया जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कराने वाले वृद्ध के भतीजे को पूछताछ के लिए थाने में बैठाया।

ये है पूरा मामला

गांव चंदरपुर निवासी 65 वर्षीय देवी दयाल रविवार को गांव सुलखनपुर एक रिश्तेदारी में गए हुए थे। रात को वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने सोचा कि वह रिश्तेदारी में रुक गए होंगे। सोमवार की सुबह परिजन को सूचना मिली कि वृद्ध सड़क हादसे का शिकार हुए हैं और शव गांव छाछा के पास पड़ा हुआ है। रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक के भतीजे नरेंद्र सिंह ने पहचान की। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कानूनी प्रक्रिया के तहत पुलिस शव का पोस्टमार्टम भी करा दिया। लेकिन इस बीच अचानक देवी दयाल अपने घर आ पहुंचे। उन्हें जीवित देख कर परिजन के होश उड़ गए। पहले तो आंखो पर यकीन नहीं हुआ।

हिरासत में भतीजा

देवी दयाल ने बताया कि बारिश होने की वजह से वह रिश्तेदारी में ही रुक गया था। पुलिस को जब पता चला कि वृद्ध जीवित है तो उन्होंने जिसका पोस्टमार्टम कराया है वह कौन है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कराने वाले भतीजे को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

(रिपोर्ट- सलमान मंसूरी)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।