1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लोकसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, यूपी में एक झटके में बदले 69 जिलाध्यक्ष; नई लिस्ट जारी

लोकसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, यूपी में एक झटके में बदले 69 जिलाध्यक्ष; नई लिस्ट जारी

 Reported By: Ruchi Kumar, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Sep 15, 2023 04:23 pm IST,  Updated : Sep 15, 2023 04:23 pm IST

इस लिस्ट का इंतजार काफी दिनों से किया जा रहा था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने यूपी पश्चिमी क्षेत्र के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा शुक्रवार दोपहर को की है।

bjp flag- India TV Hindi
बीजेपी के झंडे Image Source : FILE PHOTO

गाजियाबाद: यूपी बीजेपी ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सभी जिलों के अध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की नई लिस्ट जारी की है। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का यह बड़ा कदम माना जा रहा है। बीते कई महीनों से कई जिला अध्यक्षों के बदलाव के कयास लगाए जा रहे थे। भूपेंद्र सिंह चौधरी ने यूपी पश्चिमी क्षेत्र के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा शुक्रवार दोपहर को की है।

2 महीने से प्रदेश संगठन में चल रहा था मंथन

इसमें ज्यादातर पुराने नाम पर ही भाजपा ने भरोसा दिखाया है। इस लिस्ट का इंतजार काफी दिनों से किया जा रहा था। करीब दो महीने से इस बारे में चर्चाएं चल रही थीं। भाजपा के संगठनात्मक 98 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हुई। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखते हुए यह नियुक्तियां की गई हैं।  98 जिलों में 69 जिलाध्यक्ष नए बनाए गए हैं और 29 पुराने जिलाध्याक्षों पर ही दांव लगाया गया है। हालांकि इस लिस्ट में महिलाओं को जगह कम मिली है। मात्र पांच महिलाओं को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।  

देखें पूरी लिस्ट-

गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद की लिस्ट भी जारी की गई है। भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में अपने नए जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है। जनपद गौतमबुद्धनगर में गजेंद्र मावी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है जबकि नोएडा महानगर में भाजपा आलाकमान ने मनोज गुप्ता पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें नोएडा महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

गाजियाबाद का जिलाध्यक्ष सत्यपाल प्रधान को बनाया गया है, जबकि गाजियाबाद महानगर ​की जिम्मेदारी संजीव शर्मा को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।