1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से निकाली जाएगी झांकी, सजाया जा रहा शहर

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से निकाली जाएगी झांकी, सजाया जा रहा शहर

 Published : Dec 09, 2023 09:04 am IST,  Updated : Dec 09, 2023 09:32 am IST

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या को सजाया और संवारा जा रहा है। अयोध्या में झांकी भी निकाली जाएगी। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होगी।

निर्माणाधीन राम मंदिर- India TV Hindi
निर्माणाधीन राम मंदिर Image Source : FILE

उत्तर प्रदेशः अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य अंतिम चरण है। इसके साथ ही मंदिर के उद्धाटन की तैयारियां भी जोरों पर हैं। अगले महीने 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में भगवान राम की झांकी बनाने का काम चल रहा है। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए राम नगरी को सजाया जा रहा है। जगह-जगह पर रामायण के सीन बनाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्राण प्रतिष्ठा से पूरे नगर में पहले राम झांकी निकाली जाएगी।

सड़कों और दीवारों पर बनाई जा रही कलाकृतियां

बता दें कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए करीब एक महीना ही शेष रह गया है। इसलिए अयोध्या विकास प्राधिकरण ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर की ओर जाने वाली प्रमुख सड़कों और दीवारों को कलाकृतियों से सजाना शुरू कर दिया है। इसके लिए टेंडर भी जारी किए जा रहे हैं। सरकार मंदिर की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों को रामायण काल ​​के महत्वपूर्ण प्रसंगों के चित्रण से सजाने का प्रयास कर रही है। 

तीर्थयात्रियों को आकर्षित करेंगी कलाकृतियां

 एडीए के अधिकारियों ने बताया कि अयोध्या में पर्यटन को आगे बढ़ाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। अयोध्या में अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे को विकसित करने, शहर के भीतर प्राचीनता और आधुनिकता के एक गतिशील मिश्रण को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास चल रहे हैं। सड़क के किनारे टेराकोटा क्ले से बनाई जा रही कलाकृतियां तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को आकर्षित करेंगी। 

15 दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगी मूर्ति

बता दें कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बन रहे मंदिर के गर्भगृह में स्थापित करने के लिए रामलला की मूर्ति 15 दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगी। रामलला (भगवान राम के बाल स्वरूप) की तीन मूर्तियां बनवाई जा रही हैं। भगवान रामलला की तीन मूर्तियों को बनाने का काम पूरा होने वाला है जिनमें से एक मूर्ति को राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।