1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अयोध्या में राम मंदिर के शुभारंभ से पहले पुजारियों-सेवकों को बड़ा तोहफा, बढ़ाई गई सैलरी

अयोध्या में राम मंदिर के शुभारंभ से पहले पुजारियों-सेवकों को बड़ा तोहफा, बढ़ाई गई सैलरी

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Oct 11, 2023 09:16 pm IST,  Updated : Oct 11, 2023 09:16 pm IST

रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने वेतन बढ़ोतरी को लेकर ट्रस्ट के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। रामलला के पुजारी और सेवादारों को सरकारी सुविधाओं जैसी सुविधाएं राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से दी जाने की भी योजना है।

राम स्तंभ अयोध्या में...- India TV Hindi
राम स्तंभ अयोध्या में राममंदिर जाने वाले धर्मपथ एवं रामपथ की शोभा बढ़ाएंगे। Image Source : PTI

रामनगरी अयोध्या में मंदिर निर्माण के साथ वहां के पुजारियों के अच्छे दिन आ गए हैं। इसी क्रम में रामलला के प्रधान अर्चक सहित अन्य पुजारियों के वेतन में वृद्धि कर दी गई है। दरअसल, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रधान पुजारी, सहायक पुजारी, सेवा में लगे कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि कर दी गई है। प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने ट्रस्ट महामंत्री चंपत राय को धन्यवाद दिया है।

अब खाते में आएगी इतनी सैलरी

रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि अब प्रधान पुजारी का वेतन 32,900, सहायक पुजारी का 31,900 रुपये कर दिया गया है। इससे पूर्व प्रधान पुजारी को 25,000 व सहायक पुजारी को 20,000 मिलता था। इसके अलावा अन्य पुजारियों और सेवादारों के भी वेतन में वृद्धि की गई है। इतना ही नहीं रामलला की सेवा में लगे अन्य सेवादारों के भी वेतन में ट्रस्ट ने वृद्धि की है।

भत्तों का भी मिलेगा लाभ
अब रामलला के पुजारी और सेवादारों को सरकारी सुविधाओं जैसी सुविधाएं राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से दी जाने की योजना है जिसमें चिकित्सीय सेवा यात्रा भत्ता और निवास का भत्ता शामिल है। रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने वेतन बढ़ोतरी को लेकर ट्रस्ट के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। सत्येंद्र दास ने बताया कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने आश्वस्त किया था कि जल्द ही पुजारियों व कर्मचारियों को विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, इस पर मंथन चल रहा है। (इनपुट- IANS)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।