1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शख्स ने पत्नी की ईंट से कूंच कर की हत्या, गला काटा और फिर छत से फेंक दिया नीचे

शख्स ने पत्नी की ईंट से कूंच कर की हत्या, गला काटा और फिर छत से फेंक दिया नीचे

 Edited By: Amar Deep
 Published : May 12, 2025 12:24 pm IST,  Updated : May 12, 2025 12:24 pm IST

कानपुर के चौबेपुर कस्बे में महिला का लहूलुहान शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया।- India TV Hindi
आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया। Image Source : INDIA TV

कानपुर: जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने पत्नी का गला काटा और फिर जिंदा न बच सके, इसके लिए उसे छत से नीचे फेंक दिया। फिलहाल घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। मृतक महिला के परिजनों की तरफ से पुलिस को तहरीर दी जा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

निर्मम तरीके से की हत्या

दरअसल, पूरा मामला चौबेपुर थाना क्षेत्र का बताय जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पति रामू शराब का लती था। वह अक्सर शराब के नशे में घर आकर अपनी पत्नी से झगड़ा करता था और नशे की हालत में मारपीट करता था। आस-पास के लोगों ने बताया कि कल रात को भी रामू ने अपनी पत्नी के साथ बड़ी बेरहमी के साथ मारपीट की थी। इसके बाद उसने ईंट से कुचलकर पत्नी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी रामू ने पत्नी की ईंट से कूंच कर हत्या करने के बाद उसका गला भी काट दिया ताकि वह जिंदा न बच पाए और फिर उसे छत से नीचे फेंक दिया।

पुलिस ने पति को हिरासत में लिया

वहीं स्थानीय लोगों ने जब महिला का लहूलुहान हालत में शव देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने ही पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं घटना के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। एडीसीपी पश्चिम ने घटना की जानकारी देते हुए फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम को भी बुलाया और घटना के साक्ष्य संकलन का आदेश दिया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को भी हिरासत में ले लिया है। एडीसीपी पश्चिम विजयेंद्र द्विवेदी ने बताया कि फिलहाल मृतक महिला की मां के द्वारा तहरीर दी जा रही है। तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। (इनपुट- ज्ञानेंद्र शुक्ला)

यह भी पढ़ें- 

रायपुर में दर्दनाक हादसा, मिनी ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत; 12 घायल

UP: नेपाल सीमा के पास 350 अवैध धार्मिक स्थलों पर एक्शन, चला बुलडोजर; सरकार ने जारी किया बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।