1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा में 5 साल की बच्ची से रेप कर युवक फरार, दरिंदे की पत्नी ही मासूम को लेकर पहुंची थाने

ग्रेटर नोएडा में 5 साल की बच्ची से रेप कर युवक फरार, दरिंदे की पत्नी ही मासूम को लेकर पहुंची थाने

 Published : May 10, 2023 01:03 pm IST,  Updated : May 10, 2023 01:03 pm IST

बच्ची के रोने और चीखने की आवाज सुनाई देने पर आरोपी की पत्नी को आई, जिसके बाद वह खुद उस बच्ची को आरोपी से बचाकर कासना थाने लेकर पहुंची। मामला दो अलग-अलग समुदाय का होने की वजह से तनाव का माहौल हो गया है।

minor girl rape- India TV Hindi
पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर आरोपी फरार (प्रतिकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

ग्रेटर नोएडा: यूपी के ग्रेटर नोएडा में एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक 24 वर्षीय शादीशुदा व्यक्ति ने पड़ोस की एक 5 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप किया। बच्ची के रोने और चीखने की आवाज आरोपी की पत्नी को आई, जिसके बाद वह खुद उस बच्ची को आरोपी से बचाकर कासना थाने लेकर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में बच्ची का मेडिकल कराते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया।  

दो अलग समुदायों का मामला होने की वजह से तनाव

मामला कासना थाना क्षेत्र का है। बच्ची आरोपी के घर उसके बच्चों के साथ खेल रही थी। उसी दौरान आरोपी टीपू सुल्तान बच्ची को ले गया और उसको अपनी हवस का शिकार बना लिया। बताया जा रहा है कि बच्ची के रोने और चीखने की आवाज आरोपी की पत्नी को आई, जिसके बाद वह खुद उस बच्ची को आरोपी से बचाकर कासना थाने लेकर पहुंची। बच्ची के थाने पहुंचते ही पुलिस ने मासूम बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ ही पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई।

पुलिस से मुठभेड़ में आरोपी घायल
मामला दो अलग-अलग समुदाय का होने की वजह से तनाव का माहौल हो गया। वहीं फरार चल रहे आरोपी से कासना पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अवस्था में बदमाश को अस्पताल ले जाया गया है। जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें-

डीसीपी साद मियां खान ने बताया, ''मासूम बच्ची के साथ में टीपू सुल्तान नाम के 24 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। दुष्कर्म करने के बाद यह फरार हो गया था। आज मुठभेड़ के दौरान बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।