1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रमजान से पहले संभल की शाही जामा मस्जिद की करवाना चाहते हैं सफाई-पेंटिंग, कमेटी ने ASI से मांगी इजाजत

रमजान से पहले संभल की शाही जामा मस्जिद की करवाना चाहते हैं सफाई-पेंटिंग, कमेटी ने ASI से मांगी इजाजत

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Feb 23, 2025 08:11 pm IST,  Updated : Feb 23, 2025 11:45 pm IST

संभल शाही जामा मस्जिद की सफाई, पेंटिंग और सजावट के लिए अनुमति मांगी गई है। जामा मस्जिद कमेटी का कहना है कि इस कार्य के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला दिया गया है।

संभल शाही जामा मस्जिद- India TV Hindi
संभल शाही जामा मस्जिद

उत्तर प्रदेश के संभल की शाही जामा मस्जिद के प्रबंधन ने रमजान के पवित्र महीने से पहले मस्जिद की सफाई, पेंटिंग और सजावट के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) से अनुमति मांगी है। जामा मस्जिद कमेटी का कहना है कि इस कार्य के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला दिया गया है, जिसमें धर्मस्थलों की सफाई और सजावट पर कोई रोक नहीं लगाई गई है।

"हिंसा के बाद यह कदम उठाना जरूरी"

जामा मस्जिद समिति के सदर (अध्यक्ष) जफर अली के अनुसार, समिति ने एएसआई को एक औपचारिक पत्र भेजकर मस्जिद की सफाई और सजावट के लिए मंजूरी का अनुरोध किया है। उन्होंने यह भी बताया कि सदियों से मस्जिद की सफाई और सजावट बिना किसी कानूनी अड़चन के की जाती रही है, लेकिन पिछले वर्ष 24 नवंबर को हुई हिंसा की घटना के बाद यह कदम उठाना जरूरी हो गया। उन्हें इस बात की चिंता थी कि बिना अनुमति के इस कार्य को करने से कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है, इसलिए उन्होंने एएसआई से इसकी अनुमति मांगी है।

"विवाद से बचने के लिए अनुमति जरूरी"

उन्होंने कहा कि इस बार एहतियात के तौर पर शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए समिति ने आधिकारिक अनुमति प्राप्त करने का निर्णय लिया है। जफर अली ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा है कि धर्मस्थलों की सफाई, रंगाई और सजावट पर कोई प्रतिबंध नहीं है। यह प्रक्रिया हमेशा से होती रही है और इस बार भी इसे बिना किसी रोक के किया जाना चाहिए, लेकिन किसी भी विवाद से बचने के लिए यह अनुमति जरूरी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि एएसआई इस संबंध में अनुमति देगा। उन्होंने बताया कि अतीत में कभी भी इस मुद्दे पर कोई कानूनी आपत्ति नहीं उठाई गई है, हालांकि 2018 में मस्जिद के आस-पास सार्वजनिक सुविधा के लिए ग्रिल लगाने को लेकर एक मुद्दा उठाया गया था, जिसे पिछली समिति ने निपटाया था।

(रिपोर्ट- रोहित व्यास)

ये भी पढ़ें-

PM मोदी की मां के नाम पर होगा एक वार्ड, बागेश्वर धाम कैंसर अस्पताल के शिलान्यास के दौरान बड़ा ऐलान

धुएं की लपटें देख बस यात्रियों में मची चीख पुकार, दरवाजा नहीं खुला तो खिड़कियों से कूदे; देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।