1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'मैं किसी को नहीं बख्शती' मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को BSP से निकाला, जानें वजह

'मैं किसी को नहीं बख्शती' मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को BSP से निकाला, जानें वजह

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Mar 03, 2025 05:07 pm IST,  Updated : Mar 03, 2025 08:07 pm IST

मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बसपा से निष्कासित कर दिया है। उन्होंने कहा कि आकाश अपने ससुर से प्रभावित थे और अनुशासनहीनता को लेकर मैं किसी को माफ नहीं करती। जानिए और क्या कहा?

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकाला- India TV Hindi
मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकाला Image Source : FILE PHOTO

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज बड़ा फैसला लिया है और अपने भतीजे आकाश आनंद को बसपा से निष्कासित कर दिया है। मायावती ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर लिखा बीएसपी की आल-इण्डिया की बैठक में कल आकाश आनन्द को पार्टी हित से अधिक पार्टी से निष्कासित अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में लगातार बने रहने के कारण नेशनल कोआर्डिनेटर सहित सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था, जिसका उसे पश्चताप करके अपनी परिपक्वता दिखानी थी।

ससुर के प्रभाव के कारण मिली सजा

मायावती ने इस फैसले के बारे में आगे लिखा कि आकाश ने परिपक्वता दिखाने की बजाय जो अपनी लम्बी-चौड़ी प्रतिक्रिया दी है वह उसके पछतावे व राजनीतिक मैच्युरिटी का नहीं बल्कि उसके ससुर के ही प्रभाव वाला ज्यादातर स्वार्थी, अहंकारी व गैर-मिशनरी है, जिससे बचने की सलाह मैं पार्टी के ऐसे सभी लोगों को देने के साथ दण्डित भी करती रही हूं। अतः परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान मूवमेन्ट के हित में तथा मान्यवर कांशीराम जी की अनुशासन की परम्परा को निभाते हुए आकाश आनन्द को, उनके ससुर की तरह, पार्टी व मूवमेन्ट के हित, में पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

रमजान की दी शुभकामनाएं

देश व दुनिया भर में रहने वाले भारतीयों में भी ख़ासकर मुस्लिम समाज के सभी भाई-बहनों और उनके परिवार वालों को कल से शुरू हुए रमज़ान के मुबारक महीने की दिली मुबारकबाद एवं शुभकामनाएं। सभी लोग शान्ति-सदभाव के माहौल में सुख-समृद्धि के साथ जिएं यही कुदरत से प्रार्थना।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।