1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ कचहरी में मारपीट का चौंकाने वाला VIDEO वायरल, वकीलों ने 3 क्लाइंट्स को चेंबर में बंद कर बेरहमी से पीटा

मेरठ कचहरी में मारपीट का चौंकाने वाला VIDEO वायरल, वकीलों ने 3 क्लाइंट्स को चेंबर में बंद कर बेरहमी से पीटा

 Published : May 22, 2026 07:57 pm IST,  Updated : May 22, 2026 07:57 pm IST

मेरठ की कचहरी परिसर में शुक्रवार को उस समय जमकर बवाल हुआ जब 3 क्लाइंट और वकीलों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवकों के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है।

मेरठ कचहरी में...- India TV Hindi
मेरठ कचहरी में वकील-क्लाइंट के बीच मारपीट Image Source : REPORTER INPUT

मेरठ की कचहरी परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कुछ वकीलों पर अपने ही तीन क्लाइंट को चेंबर में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का आरोप लगा। बताया जा रहा है कि जमानत के पैसों को लेकर वकीलों और क्लाइंट के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

मामला मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कचहरी परिसर का है। आरोप है कि शुक्रवार को तीनों युवकों को चेंबर के अंदर बंद कर उनकी जमकर पिटाई की गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवकों के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। वहीं, वकील का आरोप है कि तीन युवक चेंबर में उस पर हमला करने आए थे।

पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की 

सूचना पर पहुंची पुलिस को भी विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि कुछ वकीलों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और पुलिस वाहन पर मुक्के मारकर तोड़फोड़ की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने तीनों युवकों को वहां से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवकों की हालत को देखते हुए पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। 

(रिपोर्ट- हिमा अग्रवाल)

यह भी पढ़ें-

PM मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाला दुकानदार दहशत में, मिल रही जान से मारने की धमकियां

स्कूटी से घर लौट रही वकील शिवानी को कार ने उड़ाया, हुई मौत, परिवार की एकमात्र सहारा थीं; पिता पहले ही कोमा में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।