1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पति सौरभ को मारकर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान बनना चाहती है वकील, खुद का केस लड़ने के लिए करेगी LLB की पढ़ाई

पति सौरभ को मारकर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान बनना चाहती है वकील, खुद का केस लड़ने के लिए करेगी LLB की पढ़ाई

 Published : May 29, 2025 06:33 pm IST,  Updated : May 29, 2025 06:36 pm IST

मेरठ का सौरभ हत्याकांड नेशनल लेवल पर सुर्खियों में रहा था और लोग हैरान थे कि एक पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की इतनी बर्बरता से कैसे हत्या कर सकती है। अब जेल में बंद सौरभ की पत्नी मुस्कान ने अपना केस खुद लड़ने की इच्छा जताई है।

muskan rastogi- India TV Hindi
मुस्कान रस्तोगी। Image Source : FILE PHOTO

मेरठ में 3 मार्च को हुए सौरभ हत्याकांड से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। मेरठ जेल में बंद सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अब अपना केस खुद लड़ने की इच्छा जताई है जिसके लिए वह LLB की पढ़ाई करना चाहती है। मुस्कान अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या मामले में प्रेमी साहिल के साथ जेल में कैद है। जेल सुपरिटेंडेंट के मुताबिक साहिल से मिलने उसकी नानी और भाई आए थे, वे लोग प्राइवेट वकील करने की बात कह रहे हैं, जबकि मुस्कान से मिलने उसके माता-पिता या कोई सगा संबंधी नहीं आया। मुस्कान के पास सिर्फ सरकारी वकील है, इसलिए वह खुद अपने केस को लड़ना चाहती है और कानूनी पढ़ाई की पेशकश की है।

जेल प्रशासन को पत्र लिखकर की पढ़ाई की मांग

मुस्कान ने जेल प्रशासन को पत्र लिखकर पढ़ाई की मांग की है। जेल में बंद मुस्कान को समझ आ चुका है कि उसके परिजन पैरवी नहीं करेंगे और उसका केस कोई नहीं लड़ेगा। अपने पति को मौत देने वाली मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल पिछले 75 दिनों से जेल की हवा खा रहे हैं। इन दोनों ने मिलकर सौरव की हत्या करके शव को टुकड़ों में काट दिया था और उसके बाद नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से सील कर दिया। सात फेरे लेने वाली मुस्कान का दिल इतना कठोर था कि पति को मौत देने के बाद वह प्रेमी साहिल को लेकर हिमाचल टूर पर चली गई, वर्तमान में मुस्कान प्रेग्नेंट है। 

पुलिस ने क्या कहा?

वहीं, इस मामले पर जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा का कहना है कि जेल में बंदियों की इग्नू सेंटर और इंटर तक की पढ़ाई है, साथ ही बहुत से कोर्स चालू है। अब देखना होगा कि मुस्कान की एल एल बी की पढ़ाई के लिए क्या नियम है, उसकी इच्छा किस तरह से पूरी की जा सकती है। 

बर्बरता से की थी हत्या

बता दें कि मुस्कान ने 3 मार्च की रात सौरभ के खाने में नींद की गोलियां मिलाईं और जब वह बेहोश हो गया, तो साहिल ने उसकी छाती में तीन बार चाकू से वार किया था। इसके बाद, दोनों ने मिलकर सौरभ के शरीर के 15 टुकड़े किए और उन्हें एक प्लास्टिक ड्रम में डालकर सीमेंट से भर दिया।

मेरठ का सौरभ हत्याकांड नेशनल लेवल पर सुर्खियों में रहा था और लोग हैरान थे कि एक पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की इतनी बर्बरता से कैसे हत्या कर सकती है।

(रिपोर्ट- हिमा अग्रवाल)

यह भी पढ़ें-

मुस्कान-साहिल ने क्यों की थी सौरभ की हत्या? 54 दिन बाद 1000 पन्नों की चार्जशीट पुलिस ने बताई वजह

मेरठ सौरभ मर्डर केस: मुस्कान को सजा में मिलेगी छूट? जानें प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए क्या है जेल के नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।