अयोध्या। अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में शाम 5 बजे तक 65.25 फीसदी मतदान हुआ। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला है। 255 मतदान केंद्रों के 414 बूथों पर मतदान हुआ। इस सीट पर मतदाताओं ने 10 प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे। प्रमुख रूप से भाजपा के चंद्रभानु पासवान और सपा के अजीत प्रसाद चुनाव मैदान में हैं। सपा के बागी संतोष कुमार (आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)) के टिकट चुनाव लड़ रहे हैं। रिपोर्ट- अखंड सिंह, अयोध्या
अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में शाम 5 बजे तक 65.25 फीसदी मतदान हुआ। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला है।
मिल्कीपुर उपचुनाव के बीच सपा ने बूथ संख्या 243, 274, 275, 276 एवं 277, 144, 237, 238, और 239 पर प्रशासन और भाजपा नेताओं पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया है। सपा ने एक्स हैंडल पर चुनाव आयोग को टैग कर कार्रवाई की अपील की है।
मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में दोपहर 1:00 बजे तक 44.59% मतदान हुआ है। पोलिंग बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं में जोश देखा जा रहा है।
मिल्कीपुर में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान लगातार जारी है। इस बीच सपा ने आरोप लगाया है कि मिल्कीपुर विधानसभा में बूथ संख्या 6,25,26, एवं 49 पर प्रशासन बीएलओ और भाजपा नेताओं द्वारा फर्जी मतदान कराए जाने की सूचना है।
सपा ने बीजेपी पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया है। सपा ने ट्वीट कर कहा कि मिल्कीपुर विधानसभा में बूथ संख्या 219, 220, 221, 222, 226, 227, 249, 250, एवं 266 पर प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फर्जी मतदान कराए जाने की सूचना है।
मिल्कीपुर में सुबह 11:00 बजे तक 29.8% मतदान हुआ है। चुनाव में गड़बड़ी के आरोप में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और एक ग्राम प्रधान के बीच नोंक-झोंक हुई। ग्राम प्रधान और सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। अजीत प्रसाद और उनके समर्थक मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप लगाकर ग्राम प्रधान को धमकाते दिख रहे हैं।
अयोध्या: मिल्कीपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने कहा, "समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट डाले जा रहे हैं लेकिन यहां कुछ अराजक तत्व हैं जो मतदाताओं को प्रभावित कर रहे हैं और उन्हें वोट नहीं डालने दे रहे हैं और यहां का पुलिस प्रशासन भी दबाव बना रहा है कि समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट न डाले जाएं... हम पूरी तरह तैयार हैं, हर बूथ पर हमारे पोलिंग एजेंट हैं लेकिन हमें कुछ जगहों से सूचना मिल रही है कि एजेंटों को बाहर रखा जा रहा है और मतदाताओं को प्रशासन द्वारा डराया-धमकाया जा रहा है... मुझे घाटमपुर, शिवनाथपुर, कुमारगंज से शिकायत मिली है।
अयोध्या की मिल्कीपुर में सुबह 9 बजे तक 13.34% मतदान हुआ है। इसकी जानकारी चुनाव आयोग की तरफ से दी गई है। पोलिंग बूथों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
मिल्कीपुर में रुदौली से बीजेपी विधायक रामचंद्र यादव ने अपने पोलिंग स्टेशन घटौली में किया मतदान किया। मिल्कीपुर विधायक रामचंद्र यादव की गृह विधानसभा है। बूथ न.129,130 पर विधायक ने अपने परिवार संग किया मतदान।
मिल्कीपुर उपचुनाव के बीच सपा ने धांधली का आरोप लगाया है। सपा ने ट्वीट आरोप लगाया कि मिल्कीपुर विधानसभा के बूथ संख्या 43,44,45,46 पर पीठासीन अधिकारी द्वारा समाजवादी पार्टी के एजेंटों को पोलिंग स्टेशन के बाहर निकाला गया, फर्जी मतदान की सूचना। मिल्कीपुर विधानसभा में बूथ संख्या 106, 107 एवं 108 पर समाजवादी पार्टी के बूथ एजेंट को भगाया गया, मतदान करने से भी रोका जा रहा। सपा का आरोप है कि मिल्कीपुर विधानसभा में बूथ संख्या 171 एवं 172 पर समाजवादी पार्टी के बूथ एजेंट नहीं बनने दिए गए। संज्ञान ले चुनाव आयोग निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।
मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से पोलिंग बूथों पर लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं। महिलाओं और बुजुर्गों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
मिल्कीपुर के इनायत नगर में पिंक बूथ बनाया गया है। यह बूथ महिलाओं के लिए बनाए गए हैं। पक्ष और विपक्ष के लिए मिल्कीपुर के उपचुनाव की सीट नाक का विषय बनी है। बीजेपी से चंद्रभानु पासवान तो समाजवादी पार्टी से सांसद अवधेश प्रसाद के पुत्र अजीत प्रसाद है मैदान में।
अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी ने अजीत प्रसाद और भाजपा ने चंद्रभान पासवान को मैदान में उतारा है।
ये हैं प्रत्याशी- अजीत प्रसाद (समाजवादी पार्टी), चन्द्रभानु पासवान (भारतीय जनता पार्टी), राम नरेश चौधरी (मौलिक अधिकार पार्टी), सुनीता (राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोसलिष्ट), संतोष कुमार (आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)), निर्दलीय अरविन्द कुमार, कंचनलता, निर्दलीय भोलानाथ, (कांग्रेस बागी), निर्दलीय वेद प्रकाश,निर्दलीय संजय पासी।
3 लाख 70 हजार 829 मतदाता 10 प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे जिसमें 1 लाख 92 हजार 984 पुरुष मतदाता,1 लाख 77 हजार 838 महिला मतदाता, सात थर्ड जेंडर भी करेंगे मतदान। विधानसभा क्षेत्र में 4811 नए युवा मतदाता। विधानसभा में है 255 मतदान केंद्र,414 मतदेयस्थल हैं।
राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, 9 टीम उड़न दस्ता, 9 टीम स्टेटिक निगरानी टीम, 6 टीम वीडियो निगरानी, दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 4 जोनल मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है।
मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 210 मतदेय स्थलों की वेब कास्टिंग होगी। 25 मत देय स्थल की वीडियोग्राफी होगी। 71 मतदान केंद्र पर माइक्रो ऑब्जर्वर लगाए गए हैं।
संपादक की पसंद