1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डरावना VIDEO: घर में एक-एक कर निकले 35 सांप, देखते ही पूरे परिवार के पैर थर्रा गए, सपेरा भी हैरान

डरावना VIDEO: घर में एक-एक कर निकले 35 सांप, देखते ही पूरे परिवार के पैर थर्रा गए, सपेरा भी हैरान

 Published : May 19, 2026 05:01 pm IST,  Updated : May 19, 2026 05:02 pm IST

यूपी के मिर्जापुर से एक डरावना वीडियो सामने आया है। यहां के लोहदी खुर्द गांव में एक घर से पचासों सांप निकल आए। घर के अंदर इसने सांपों को देखकर पूरा परिवार घबरा गया।

snakes- India TV Hindi
लोहदी खुर्द गांव में एक घर से पचासों सांप निकल आए। Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर के लोहदी खुर्द गांव के एक मकान में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पूरे घर में एक-एक कर पचासों सांप बाहर निकल कर टहलने लगे। लोग सांपो को गिनते रह गए, काफी संख्या में घर के अंदर सांपों को देखकर घर वाले घबरा गए।

घर के अंदर सांपों की फौज!

घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही रेस्क्यू कर्मी सूरज कुमार मौके पर पहुंचा और सांपों को पकड़ने का अभियान शुरू किया। जैसे ही उसने रेस्क्यू करना शरू किया तो उसके भी होश उड़ गए। मकान से एक-एक कर करीब 35 की संख्या में बेबी सांपों को रेस्क्यू कर डिब्बे में भर दिए और फिर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।

देखें वीडियो-

सांपों के देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गए थे। इस दौरान रेस्क्यू कर्मी सूरज ने लोगों को सतर्क रहने और सांप दिखाई देने पर खुद उन्हें पकड़ने की कोशिश न करने की सलाह दी। इस घटना के बाद से क्षेत्र के लोग सावधानी बरत रहे हैं।

घर में निकले पचासों सांप
Image Source : REPORTER INPUTघर में निकले पचासों सांप

मुंबई के मशहूर गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा 5 फीट लंबा सांप

वहीं, एक दूसरी घटना मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित मशहूर गैलेक्सी अपार्टमेंट की है। यहां अपार्टमेंट परिसर में एक सांप देखा गया। सांप दिखने के बाद वहां मौजूद लोग खौफ में आ गए। सोमवार शाम को गैलेक्सी अपार्टमेंट परिसर में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल मनोज कट्टे की नजर अचानक एक सांप पर पड़ी। उन्होंने बिना वक्त गंवाए तुरंत स्थानीय सर्पमित्र विक्की दुबे को इसकी सूचना दी।

'धमण' प्रजाति का था सांप

सूचना मिलते ही सर्पमित्र विक्की दुबे बिना कोई देरी किए मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद सांप दिखा। वह कार पार्किंग एरिया के एक शटर के अंदर छिपा था। विक्की दुबे ने बेहद सूझबूझ और सुरक्षित तरीके से सांप का रेस्क्यू किया। जांच में पता चला कि पकड़ा गया सांप 'धमण' प्रजाति का था, जिसकी लंबाई लगभग 5 फुट थी।

(रिपोर्ट- मेराज़ खान)

यह भी पढ़ें-

AC के अंदर से बैक टू बैक तीन सांप निकलते देख कांप गया परिवार, सोशल मीडिया पर Video हुआ वायरल

बेडरूम में घुसा सांप, कपड़े टांगने वाली खूंटी पर फन फैलाकर बैठा था, सबकी सिट्टी पिट्टी हुई गुम, देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।