उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां थाना कटघर के देवापुर में सलमान नाम के एक शख्स ने अपने विरोधी शाकिर को फंसाने के लिए एक गौवंश की हत्या कर दी। जानकारी मिली है कि आरोपा सलमान ने पहसे पड़ोसी मुनेश के गौवंश की चोरी की फिर अपने विरोधी शाकिर के घर का ताला तोड़कर उसमें गौवंश को ले गया और उसे कुल्हाड़ी से काट डाला। सलमान का इसके पीछे इरादा था कि गौवंश की हत्या से इलाके का माहौल बिगड़ेगा और शाकिर को गौवंश चोरी, गौवंश हत्या और माहौल बिगाड़ने के आरोप में जेल भेज दिया जाएगा।
Related Stories
दो साथियों के साथ मिलकर किया कांड
एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि जब पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली तो शाकिर और सलमान को पूछताछ के लिए बुलाया गया। इस दौरान पुलिस को शक हुआ तो सलमान से सख्ती के साथ पूछताछ की तब जाकर उसने घटना की पूरी सच्चाई बता दी। सलमान ने बताया कि उसने अपने दो साथियों के साथ 24 अगस्त की रात को पहले मुनेश के घर के बाहर बंधा बैल चोरी किया। फिर शाकिर के घेर का ताला तोड़कर उसमें बैल को कुल्हाड़ी से काट दिया, जिससे शाकिर फंस जाए और गौवंश हत्या में जेल चला जाये।
पुराने मामले की रंजिश के कारण रची साजिश
पुलिस ने ये भी बताया है कि इससे पहले एक केस में सलमान, शाकिर और उसके भाई का नाम आया था लेकिन शाकिर और उसका भाई उस केस से बच गए थे और सलमान को जेल जाना पड़ा था। बस इसी बात का सलमान को बदला लेना था और ये साजिश रची। पुलिस ने फिलहाल सलमान को जेल भेज दिया है और साजिश में शामिल दो साथियों को गिरफ्तारी के लिए खोज रही है।
(रिपोर्ट- राजीव शर्मा)
ये भी पढ़ें-