1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. G-20 सम्मेलन के लिए तैयार हो रहा नोएडा, DND के आसपास ये सड़कें आज रहेंगी बंद

G-20 सम्मेलन के लिए तैयार हो रहा नोएडा, DND के आसपास ये सड़कें आज रहेंगी बंद

 Published : Aug 27, 2023 10:48 am IST,  Updated : Aug 27, 2023 10:49 am IST

नोएडा प्रशासन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और DND से जुड़े हुए मार्गों पर सौंदर्यीकरण का काम कर रहा है। जिसके चलते आज इन कई मार्गों को बंद किया जा रहा है।

NOIDA- India TV Hindi
नोएडा Image Source : FILE

नोएडा: नौ और 10 सितंबर को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए तैयारियां चल रही हैं। मुख्य कार्यक्रम दिल्ली के प्रगति मैदान में होगा, लेकिन दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के भी कई शहर द्य्ल्हन की तरह सजाये जा रहे हैं। नोएडा प्रशासन भी शहर को चमकाने में लगा हुआ है। इसी क्रम में आज रविवार को 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक DND के आसपास कई सड़कें बंद की जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार, जी20 समिट को लेकर सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है, जिसके चलते डीएनडी फ्लाईओवर से जुड़े कई मार्गों पर बिजली लाइट लगाने का काम किया जाएगा और कुछ मार्ग उसके चलते बंद रहेंगे। नोएडा पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि 27.08.2023 डीएनडी टोल से ग्रेटर नोएडा की ओर उतरने वाले लूप पर पोल से लाईट बदलने का कार्य समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाना है। इसके चलते सभी वाहनों का डीएनडी से ग्रेटर नोएडा की ओर उतरने वाले लूप-वे पर यातायात का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाएगा। 

इन मार्गों का कर सकते हैं प्रयोग 

नोएडा पुलिस ने कहा है कि वाहन चालक यातायात असुविधा से बचने के लिए निम्नलिखित मार्गों का प्रयोग कर सकते हैं। डीएनडी से चिल्ला रेड लाइट होकर मयूर विहार दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात आश्रम की ओर से आकर डीएनडी टोल से मयूर विहार की ओर जाने वाले मार्ग से गन्तव्य की ओर जा सकेगा। डीएनडी से सेक्टर 15, 15ए, नोएडा शहर क्षेत्र जाने वाला यातायात डीएनडी टोल से रजनीगंधा चौक जाकर चौक से बाएं मुड़कर डीएससी रोड से गन्तव्य की ओर जा सकेगा। 

इसके सतह ही डीएनडी से ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाला यातायात डीएनडी टोल से रजनीगंधा चौक से यू-टर्न लेकर सेक्टर-16ए उतरने वाले लूप से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा। डीएनडी से रजनीगंधा अंडरपास होकर जाने वाला यातायात यथावत गन्तव्य को जा सकेगा। आपातकालीन वाहन को जरूरत के मुताबिक गन्तव्य की ओर भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें- 

हार्ट अटैक से हो गई थी एक्टर की मौत, डॉक्टरों ने जिंदा कर दिया? शख्स ने बताया-'मरने के बाद कैसा लगता है'

पिछली बार आंसुओं के साथ हुए थे विदा, आज तालियों की गूंज के साथ इसरो पहुंचे पीएम मोदी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।