1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अश्लील कंटेट बनाने वाले यूट्यूबर आमिर के खिलाफ एक्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अश्लील कंटेट बनाने वाले यूट्यूबर आमिर के खिलाफ एक्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jul 26, 2025 10:36 am IST,  Updated : Jul 26, 2025 10:36 am IST

मुरादाबाद पुलिस ने मोहम्मद आमिर नाम के एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को शिकायत मिली थी कि आमिर अश्लील, गंदे और भद्दे कंटेट बनाता है, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

यूट्यूबर आमिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।- India TV Hindi
यूट्यूबर आमिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार। Image Source : REPORTER INPUT

मुरादाबाद: सोशल मीडिया पर अश्लील और भड़काऊ कंटेंड अपलोड करने के आरोप में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने मोहम्मद आमिर नाम के एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि मोहम्मद आमिर गंदे, भद्दे और भड़काऊ कंटेंट बनाकर अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड करता था। उसके साथी इसे वायरल करते थे। मुरादाबाद में पाकबड़ा थाने की पुलिस को मोहम्मद आमिर की शिकायत मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच की और आरोप सही मिलने पर यूट्यूबर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मोहम्मद आमिर के यूट्यूब से जुड़े उन लोगों पर एक्शन लेने वाली है जो इसके भद्दे, अश्लील और भड़काऊ कंटेंट को वायरल करने का काम करते थे।

गंदे और भद्दे कंटेट अपलोड करने का आरोप

दरअसल, यूट्यूबर महक परी के पकड़े जाने के बाद अब मुरादाबाद के यूट्यूबर मोहम्मद आमिर को जेल भेजा गया है। आमिर गंदे, भद्दे और भड़काने वाले कंटेंट बनाकर अपने यूट्यूब चैनल पर डालता था, जिसकी शिकायत थाना पाकबड़ा पुलिस को मिली थी। जांच में सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी सिटी रणविजय सिंह के मुताबिक थाना पाकबड़ा पुलिस को शिकायत मिली थी कि थाना क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद आमिर ने अपना एक यूट्यूब चैनल बना रखा है, जिस पर वो गंदे और भद्दे कंटेंट डालता रहता है। इतना ही नहीं आरोपी द्वारा कई भड़काऊ कंटेंट भी डाले गए।

आमिर को पुलिस ने भेजा जेल

एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस द्वारा इसकी जांच की गई। मामला सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद आमिर को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया गया है। इतना ही नहीं पुलिस आरोपी आमिर के चैनल से जितने लोग जुड़े हुए हैं और जितने लोग उसके वीडियो को वायरल कर रहे थे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई करेगी। इसके अलावा चेतावनी दी गई है कोई भी व्यक्ति ऐसे गंदे और भद्दे कंटेंट डालेगा तो उसके खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। (इनपुट- राजीव शर्मा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।