1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मासूम बेटियों को बिलखता छोड़ ब्यॉयफ्रेंड के साथ फरार हुई चार बच्चों की मां, 3 लाख कैश और गहने भी ले गई

मासूम बेटियों को बिलखता छोड़ ब्यॉयफ्रेंड के साथ फरार हुई चार बच्चों की मां, 3 लाख कैश और गहने भी ले गई

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : May 26, 2026 06:42 pm IST,  Updated : May 26, 2026 06:48 pm IST

हापुड़ में एक महिला शादी के 15 साल के बाद चार बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। प्रेमी महिला का पड़ोसी है। महिला के पति ने मामले की शिकायत एसपी से की है।

पति के साथ महिला की फाइल फोटो- India TV Hindi
पति के साथ महिला की फाइल फोटो Image Source : REPORTER

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पारिवारिक रिश्तों को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक संविदा बिजलीकर्मी की पत्नी शादी के करीब 15 साल बाद अपनी चार मासूम बेटियों को रोता-बिलखता छोड़ पड़ोसी प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित पति जब शाम को अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौटा, तो अंदर का नजारा देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर की अलमारी में रखी नकदी समेत लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। पीड़ित ने इस पूरी घटना की लिखित शिकायत हापुड़ एसपी कार्यालय में देकर न्याय की गुहार लगाई है।

15 साल पहले हुई थी शादी

पूरे घटनाक्रम के मुताबिक, पीड़ित अरुण कुमार बिजली विभाग में संविदाकर्मी के रूप में तैनात हैं, जिनकी शादी 6 मार्च 2011 को प्रीति नामक महिला के साथ रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई थी। विगत 15 वर्षों से दोनों का वैवाहिक जीवन सामान्य चल रहा था। रोजमर्रा की तरह अरुण कल सुबह करीब 7:00 बजे अपने घर से ड्यूटी के लिए निकले थे, उस समय घर पर सब कुछ सामान्य था। लेकिन जब वे शाम को करीब 5:00 बजे ड्यूटी पूरी करके वापस घर लौटे, तो उन्हें अपनी पत्नी प्रीति घर पर नहीं मिली। जब उन्होंने घर के भीतर जाकर देखा तो अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा था। नगदी और जेवरात आदि गायब थे।

घर से तीन लाख रुपये और जेवरात भी ले गई

पीड़ित पति अरुण कुमार के मुताबिक, घर में हाल ही में हुई खेत की बिक्री और मकान के निर्माण कार्य के लिए करीब 3 लाख की नगद राशि रखी हुई थी, जिसे उनकी पत्नी अपने साथ समेट ले गई। नकदी के साथ-साथ वह घर में रखे सोने-चांदी के कीमती आभूषण भी ले गई है, जिसमें कानों के कुंडल, सोने की चैन, दो अंगूठियां और मंगलसूत्र शामिल हैं। इस मामले का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि महिला अपने पीछे चार मासूम बेटियों को बेसहारा छोड़ गई है, जिनका अपनी मां के अचानक यूं चले जाने से रो-रोकर बुरा हाल है।

पड़ोसी के साथ हुई फरार

बाद में जब पीड़ित परिवार ने मामले की छानबीन की, तो पता चला कि महिला पड़ोस में ही रहने वाले अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हुई है। लोक-लाज और चार बच्चों की ममता को ताक पर रखकर महिला द्वारा उठाए गए इस कदम से पूरा इलाका हैरान है। फिलहाल पीड़ित पति अरुण कुमार की तहरीर के आधार पर हापुड़ एसपी कार्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

पति ने की पुलिस में शिकायत

पीड़ित पति अरुण कुमार ने आपबीती बताते हुए कहा कि उनकी शादी को करीब 15 साल हो चुके हैं और उनके चार बेटियां हैं। वह बिजली विभाग में संविदाकर्मी के रूप में कार्यरत हैं। रोजमर्रा की तरह वे कल सुबह करीब 7:00 बजे अपने घर से ड्यूटी के लिए निकले थे, उस समय घर पर सब कुछ सामान्य था। लेकिन जब वे शाम को करीब 5:00 बजे ड्यूटी पूरी करके वापस घर लौटे, तो उन्हें अपनी पत्नी प्रीति घर पर नहीं मिली। जब उन्होंने घर के भीतर जाकर देखा तो अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा था। 

पीड़ित के मुताबिक, घर में खेत की बिक्री और मकान के निर्माण कार्य के लिए करीब ₹3 लाख की नगद राशि रखी हुई थी, जिसे उनकी पत्नी अपने साथ समेट ले गई। नगदी के साथ-साथ वह घर में रखे सोने-चांदी के कीमती आभूषण भी ले गई है, जिसमें कानों के कुंडल, सोने की चैन, दो अंगूठियां और मंगलसूत्र शामिल हैं। उन्होंने इस पूरी घटना के संबंध में हापुड़ SP कार्यालय में लिखित शिकायत देकर गुहार लगाई है। अरुण का कहना है कि वे बस यही चाहते हैं कि पुलिस प्रशासन उन्हें न्याय दिलाए। 

रिपोर्ट- निशांक शर्मा 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।