1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा सांसद के बिगड़े बोल-'हिन्दू लड़कियों को बहन मानें मुस्लिम लड़के, इश्क-मोहब्बत के चक्कर में न पड़ें, नहीं तो..'

सपा सांसद के बिगड़े बोल-'हिन्दू लड़कियों को बहन मानें मुस्लिम लड़के, इश्क-मोहब्बत के चक्कर में न पड़ें, नहीं तो..'

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : May 31, 2023 10:57 pm IST,  Updated : Jun 01, 2023 06:30 am IST

दिल्ली में नाबालिग लड़की की हत्या मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद एटी हसन ने कहा कि 'हिन्दू लड़कियों को बहन मानें मुस्लिम लड़के, इश्क-मोहब्बत के चक्कर में न पड़ें, नहीं तो जिंदगी बर्बाद हो जाएगी।

SP MP Controversial statement- India TV Hindi
समाजवादी पार्टी के सांसद के बिगड़े बोल

मुरादाबाद : दिल्ली के शाहबाद स्लम एरिया में एक नाबालिग लड़की साक्षी की हत्या पर सपा सांसद डॉ एसटी हसन ने विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, ये हैवानियत है उन दरिंदों को जीने का हक नहीं है उन्हें फांसी की सजा होनी चाहिए। सपा सांसद एसटी हसन ने कहा मुस्लिम लड़के, हिन्दू लड़कियों को अपनी बहन मानें। इश्क प्यार मोहब्बत के चक्कर में न पड़ें नहीं तो जिंदगी बर्बाद हो जाएगी।

एटी हसन ने कहा कि अगर कोई हिन्दू किसी मुस्लिम से शादी करे तो वो लव जेहाद हो जाता है और आज ये जमाना ऐसा ही हो गया है। ये तो जमाने से चला आ रहा है लैला मंजनू, शीरीं- फरहाद, ये सब सदियों से चलता चला आया है।

देखें वीडियो

अब जब ये प्यार इश्क हो जाता है तो सोसायटी या समाज घर वालो के दबाव में बच्चे कह देते हैं कि हमें नहीं मालूम था कि ये हिन्दू है या मुसलमान है। इसमें 90 परसेंट केस वो होते हैं जो मोहब्बत के चक्कर में फंस जाते हैं और जब बात सामने आती है तो बोलते हैं कि हमें मालूम ही नहीं था। मैं तो यही कहूंगा खासतौर से मुस्लिम नौजवानों से कि आज का समय ऐसा है कि हिन्दू लड़कियों को बहन मानें। किसी प्यार मोहब्बत इश्क के चक्कर में न पड़ें वरना उनकी जिंदगी तबाह हो जायेगी।

मुरादाबाद से राजीव शर्मा की रिपोर्ट 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।