1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फोन आने पर घर से निकला दलित युवक, गन्ने के खेत में मिला चाकू से गोदा हुआ शव

फोन आने पर घर से निकला दलित युवक, गन्ने के खेत में मिला चाकू से गोदा हुआ शव

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Nov 02, 2025 11:24 am IST,  Updated : Nov 02, 2025 11:34 am IST

मुजफ्फरनगर के फिरोजाबाद गांव में एक दलित युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव गन्ने के खेत में मिला है, जिसके शरीर पर चाकू के कई वार के निशान मिले।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के ककरौली थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दलित युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। युवक का शव गन्ने के खेत में मिला है, जिसके शरीर पर चाकू के कई वार के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश में जुटी है।

मृतक की पहचान 29 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है। सोनू का शव शनिवार को ककरोली थाना क्षेत्र के गढ़ी फिरोजाबाद गांव में एक गन्ने के खेत से बरामद किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य बंसल ने संवाददाताओं को बताया कि शव पर चाकू के कई वार किए जाने के निशान हैं।

खून से सना चाकू बरामद

पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना एक चाकू और मृतक की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधिकारी बंसल के मुताबिक, मृतक सोनू किसी का फोन आने के बाद घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

हत्या के पीछे के कारणों और हमलावरों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी बंसल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और हमलावरों का पता लगाने के लिए प्रयास जारी हैं।

इनामी पशु तस्कर मुठभेड़ में घायल 

एक अन्य खबर में, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में 25,000 रुपये के इनामी पशु तस्कर को पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में गोली लगने से घायल होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

शादी से लौट रहे परिवार पर काल बनकर आई थार, एक ही परिवार के 4 लोगों को सुला दी मौत की मौत

उमर अब्दुल्ला का मजाकिया तंज- "कश्मीर में नेताओं को सवाल पूछने और लोगों को जवाब देने की आदत नहीं रही"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।